{"_id":"664055a92f9177d8e40aa8cf","slug":"priyanka-chopra-shares-adorable-video-of-daughter-malti-marie-on-mothers-day-get-cozy-with-husband-nick-jonas-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने मदर्स डे पर शेयर किया बेटी मालती का क्यूट वीडियो, पति निक के साथ हुईं कोजी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने मदर्स डे पर शेयर किया बेटी मालती का क्यूट वीडियो, पति निक के साथ हुईं कोजी
Sun, 12 May 2024 11:08 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 12 May 2024 11:08 AM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने खास मदर्स डे पर अपनी बेटी मालती का क्यूट वीडियो साझा किया है। साथ ही प्रियंका ने पति निक के साथ बिताए हसीन पलों को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया खास।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस-मालती मैरी जोनस
- फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा का नाम देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी प्रचलित है। काफी समय से फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' की शूटिंग में व्यस्त थीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा। अब जाकर उनकी इस फिल्म की शूटिंग खत्म हुई है। अभिनेत्री अपने निजी जीवन की झलकियां अक्सर सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इसी कड़ी में अब प्रियंका ने आज खास मदर्स डे पर अपनी बेटी मालती मैरी का क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। साथ ही प्रियंका ने पति निक जोनक से साथ बिताए हसीन पलों को भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया है।
प्रियंका फिल्म की शूटिंग में थी व्यस्त
फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' अब पूरी हो चुकी है और अब प्रियंका अपना पूरा वक्त अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ बीता रही हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर निक के साथ कोजी वीडियो शेयर किया है साथ ही बेटी मालती मैरी का एक बेहद ही क्यूट वीडियो भी सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
प्रियंका ने निक के साथ साझा की सेल्फी
प्रियंका और निक की इस सेल्फी की खास बात है कि दोनों काफी समय बात एक साथ वक्त बीता रहे हैं। क्योंकि प्रियंका अपनी फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में व्यस्त होने के कारण निक के साथ वक्त नहीं बीता पा रही थीं। प्रिंयका और निक की इस सेल्फी में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। दोनों ने स्वेटशर्ट पहनी हुईं हैं साथ ही दोनों ने अपने कोजी मोमेंट को फैंस के साथ साझा किया है। प्रियंका ने कुछ ही घंटों पहले दोनों (प्रियंका-निक) की तस्वीर साझा की है साथ ही कैप्शन में लिखा, 'इस तरह की रातें'। प्रियंका और निक की इस कोजी तस्वीर से साफ पता चल रहा है कि दोनों ने साथ में काफी समय बाद अच्छा वक्त साथ बिताया है।
विज्ञापन
मालती मैरी का क्यूट वीडियो
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सेल्फी के अलावा बेटी मालती मैरी का एक क्यूट वीडियो भी फैंस के साथ साझा किया है। इस वीडियो में मालती कलरिंग बुक के साथ खेलती नजर आ रही है और जब पीछे मूड़कर देखती हैं तो बेहद ही सरप्रइजिंग लुक के साथ उनक यह क्यूट लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
प्रियंका की आने वाली फिल्म
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में प्रियंका के साथ अभिनेता जॉन सीना भी अभिनय करते नजर आएंगे। प्रियंका ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की थी और साथ ही फोटो के साथ फिल्म की शूटिंग के रैपअप की बात भी बताई थी। इस फिल्म के अलावा प्रियंका फिल्म 'द ब्लफ' में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन फ्रैंक ई फ्लावर्स करेंगे। इस फिल्म में प्रियंका हॉलीवुड अभिनेता कार्ल अर्बन के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगी। इसके अलावा प्रियंका वेब सीरीज 'सिटाडेल' के सीजन 2 में नजर आएंगी।