सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   priyanka chopra to kylie jenner popular celebrities lost million followers on instagram

प्रियंका चोपड़ा ने खोए लाखों फॉलोअर्स, एक रात में कैसे गिरी पॉपुलैरिटी; जानिए असल वजह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 08 May 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Great Purge of 2026: बीती रात अचानक प्रियंका चोपड़ा, काइली जेनर, सबरीना कारपेंटर समेत कई ग्लोबल स्टार्स के फॉलोवर्स कम हो गए हैं। क्या है इसकी वजह जानिए...

priyanka chopra to kylie jenner popular celebrities lost million followers on instagram
प्रियंका चोपड़ा, काइली जेनर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने हाल ही में कई फेक अकाउंट्स पर शिकंजा कसा है। इस प्रक्रिया में कई फेक अकाउंट और बॉट हटाने की कार्यवाही की गई है। इसके चलते हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और काइली जेनर जैसे ग्लोबल स्टार्स के भी फॉलोवर्स कम हो गए। जानें किसे कितना पड़ा फर्क?
Trending Videos


प्रियंका चोपड़ा 
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के कुछ दिनों पहले तक इंस्टाग्राम पर 94.5 मिलियन फॉलोअर्स थे। अब इंस्टाग्राम के फेक अकाउंट्स पर की गई कार्यवाही के बाद बीते दो दिनों में उनके करीब 1.1 मिलियन फॉलोअर्स घट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

सबरीना कारपेंटर और काइली जेनर को भी बड़ा झटका
इंस्टाग्राम द्वारा किए गए इस पर्ज के चलते सबरीना कारपेंटर ने और काइली जेनर जैसे बड़े सेलेब्स ने भी कई मिलियन फॉलोअर्स खो दिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक सबरीना ने करीबन 429 हजार और काइली को लगभग 14 मिलियन फॉलोअर्स का नुकसान उठाना पड़ा। इसके साथ ही टेलर स्विफ्ट के भी 4 मिलियन फॉलोअर्स कम हुए।



 

priyanka chopra to kylie jenner popular celebrities lost million followers on instagram
सबरीना कारपेंटर - फोटो : सोशल मीडिया
कई एक्ट्रेस के हुए फॉलोवर्स कम 
सिर्फ प्रियंका और सबरीना ही नहीं कई स्टार्स के फॉलोवर्स कम हो गए। इस लिस्ट में सेलिना गोमेज, शकीरा, माइली सायरस और लेडी गागा जैसी कई फेमस हस्तियों के नाम शामिल हैं। बताते चलें कि इंस्टाग्राम के ऐसा करने से हर साल कई सेलेब्स के अकाउंट्स के वास्तविकता का भी पता चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed