फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka fulfilled wish of Jonas Brothers little fan heart touching video surfaced on internet know full stor

Priyanka Chopra: जोनस ब्रर्दस की छोटी फैन की इच्छा प्रियंका ने की पूरी, दिल छू लेने वाला वीडियो आया सामने

Sun, 11 Feb 2024 01:43 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sun, 11 Feb 2024 01:43 AM IST
सार

ओक्लाहोमा में जोनास ब्रदर्स के कॉन्सर्ट के दौरान एक दिल छू लेने वीडिया सामने आया, जिसे एक महिला ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया। महिला ने लिखा, 'अपना वादा निभाने के लिए धन्यवाद। आप ने 'मेरी बेटी की शाम को यादगार बना दिया'।

विज्ञापन
Priyanka fulfilled wish of Jonas Brothers little fan heart touching video surfaced on internet know full stor
प्रियंका चोपड़ा और जोनस ब्रदर्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में भी अपनी अलग छाप छोड़ी। बीते कुछ सालो में वे हॉलीवड की कई प्रोजेक्ट्स में नजर आईं। हालांकि, इसके साथ प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी चर्चा में रहती हैं, दोनों अक्सर एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। वहीं, प्रियंका पति निक और उनके भाईयों के कॉन्सर्ट में भी अक्सर उन्हें सपोर्ट करने पहुंचती है। हाल ही में जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट में प्रियंका ने एक छोटी फैन की इच्छा को पूरा किया। सोशल मीडिया पर दिल को छू जाने वाले इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों प्रियंका की तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

दिल छू लेने वीडिया आया सामने
दरअसल, ओक्लाहोमा में जोनास ब्रदर्स के कॉन्सर्ट के दौरान एक दिल छू लेने वीडिया सामने आया, जिसे एक महिला ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा एक छोटी बच्ची के पास आती दिख रही है, बच्ची ने अपने हाथों में ढेर सारे बैंड पहन रखे है। प्रियंका के पास आने के बाद वो अपने हाथ में से एक-एक करके तीन बैंड निकालती है और उसे जोनस ब्रर्दस तक पहुंचाने के लिए प्रियंका को देती है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mrs_Meowzilla (@mrs.meowzilla)


Vidyut Jammwal: क्रैक की रिलीज से पहले मुसीबत में फंसे विद्युत जामवाल, आरपीएफ अधिकारियों ने हिरासत में लिया!

विज्ञापन
विज्ञापन

वादा निभाने के लिए धन्यवाद
इस वीडियो को शेयर करने के बाद महिला ने जोनस ब्रदर्स की इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की गई एक तस्वीर का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें प्रियंका चोपड़ा द्वारा पोस्ट की गई एक तस्वीर शामिल थी। इस तस्वीर को प्रियंका ने उस बच्ची द्वारा दिए गए बैंड को जोनस ब्रर्दस तक पहुंचाने के बाद क्लिक कर पोस्ट किया था, जिसका स्क्रीनशॉट शेयर कर महिला ने प्रियंका चोपड़ा धन्यवाद दिया और लिखा, 'अपना वादा निभाने के लिए धन्यवाद आप ने मेरी बेटी की शाम को यादगार बना दिया'।
 


Taapsee Pannu: वंचित लड़कियों से मिलकर मुंबई लौटीं तापसी पन्नू, बाराबंकी और मोगा में किए काम की दिखाईं तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed