फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Project K Disha Patani to be seen in a peppy Dance Number With Prabhas Nag Ashwin deepika amitabh bachchan

Project K: नाग अश्विन की 'प्रोजेक्ट के' से जुड़ा दिशा पाटनी का नाम, प्रभास संग फरमाएंगी रोमांस?

Fri, 16 Jun 2023 07:22 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 16 Jun 2023 07:22 PM IST
सार

दिशा पाटनी का नाम नाग अश्विन की फिल्म 'प्रोजेक्ट के' से जुड़ गया है। मूवी में एक्ट्रेस, प्रभास संग रोमांस फरमाती नजर आने वाली हैं। 

विज्ञापन
Project K Disha Patani to be seen in a peppy Dance Number With Prabhas Nag Ashwin deepika amitabh bachchan
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी बीते कुछ समय से पर्दे से दूर हैं। बावजूद इसके भी वह अपने सोशल मीडिया पोस्ट और डेली लाइफ एक्टिविटीज से सुर्खियों का हिस्सा बनती नजर आती हैं। दिशा ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया है। इसी कड़ी में अब एक्ट्रेस के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दिशा का नाम प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'प्रोजेक्ट के' से जुड़ गया है। मूवी में दिशा का क्या किरदार होगा आइए जान लेते हैं-

विज्ञापन

'प्रोजेक्ट के' से जुड़ीं दिशा

'प्रोजेक्ट के' के मेकर्स ने दिशा पाटनी का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर उनके फिल्म से जुड़ने की जानकारी दी। वहीं, अब एक मीडिया रिपोर्ट में दिशा के किरदार को लेकर बड़ा दावा किया गया है। जानकारी के मुताबिक, फिल्म में दिशा एक स्पेशल ट्रैक में नजर आएंगी। गाने में उन्हें प्रभास के साथ रोमांस फरमाते देखा जाएगा। 

विज्ञापन


Kajal Aggarwal: इंडस्ट्री को 'टाटा बाय-बाय' कहने वाली हैं काजल अग्रवाल? अभिनेत्री ने इस वजह से लिए यह फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

मैग्नम ओपस का सबसे महंगा गाना 

रिपोर्ट के अनुसार, यह गाना सिचुएशनल होगा और यह नाग अश्विन मैग्नम ओपस का सबसे महंगा गाना होगा। वर्तमान में, इसे रामोजी फिल्मसिटी में शूट किया जा रहा है। इस ट्रैक को आनंद महिंद्रा की कंपनी के जरिए हाई-एंड टेक्नोलॉजी प्रॉप्स और मल्टी-करोड़ के सेट पर फिल्माए जाने की जानकारी है। 


Chris Hemsworth: एक्टिंग से ब्रेक लेना चाहते थे क्रिस हेम्सवर्थ, एक्टर ने इसके पीछे बताई बड़ी वजह

कब रिलीज होगी 'प्रोजेक्ट के'?

दिशा को लेकर यह भी जानकारी है कि वह फिल्म के फ्लैशबैक सेगमेंट में भी दिखाई देंगी, जिसमें उनका किरदार बेहद दमदार होगा। कथित तौर पर, प्रोजेक्ट के दो भाग वाली फिल्म होगी। इस मूवी के साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपना तेलुगू डेब्यू करने जा रही हैं। नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही फिल्म का पहला भाग अभी प्री-प्रोडक्शन चरण में है। मूवी अगले वर्ष 12 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed