{"_id":"68a0b816ffa73e670b03f802","slug":"raj-kundra-shilpa-shetty-responds-cheating-claims-deepak-kothari-business-investment-statement-2025-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Raj Kundra: धोखाधड़ी के आरोप पर राज कुंद्रा का नया बयान जारी, बोले - 'मुझे निशाना बनाया जा रहा है'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Raj Kundra: धोखाधड़ी के आरोप पर राज कुंद्रा का नया बयान जारी, बोले - 'मुझे निशाना बनाया जा रहा है'
Sat, 16 Aug 2025 10:26 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Sat, 16 Aug 2025 10:26 PM IST
सार
Raj Kundra Responds Cheating Claims: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अब नए विवाद में फंस गए हैं। बिजनेसमैन के धोखाधड़ी के आरोपों पर राज ने नया स्टेटमेंट जारी किया है।
विज्ञापन
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है मुंबई के एक व्यापारी दीपक कोठारी द्वारा लगाया गया धोखाधड़ी का आरोप, जिसमें राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर 60.4 करोड़ की रकम को गलत तरीके से निवेश के नाम पर हड़पने का दावा किया गया है। आरोपों के बाद राज कुंद्रा ने एक लंबा बयान जारी कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है और अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
राज कुंद्रा ने नया बयान किया जारी
वकील के जरिए राज कुंद्रा ने इस मामले पर बताया कि यह निवेश एक 'इक्विटी इन्वेस्टमेंट' था, न कि कोई लोन। उनका कहना है कि निवेश में स्वाभाविक रूप से जोखिम होता है और इसके फायदे या नुकसान शेयरधारक को ही उठाने होते हैं। उन्होंने साफ किया कि यह सौदा सार्वजनिक था और निवेश के समय सभी जरूरी जानकारियां ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई थीं। यह निवेश 2015 में ‘बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड’ नाम की कंपनी में हुआ था, जो एक स्टार्टअप के तौर पर शुरू हुई थी लेकिन कुछ ही समय में बंद हो गई। उन्होंने कहा कि उन्हें फालतू में ही इस मामले में निशाना बनाया जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें: Coolie Box Office Collection Day 3: महज तीन दिनों में 'कुली' की कमाई 150 करोड़ पार, 'वॉर 2' को भी दी पटखनी
विज्ञापन
राज कुंद्रा का दावा
राज का दावा है कि कंपनी के बंद होने का मुख्य कारण था डिमोनेटाइजेशन, जिससे उनकी कैश-ऑन-डिलीवरी आधारित बिजनेस मॉडल को भारी नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि उन्हें खुद इस कारोबार में 50 करोड़ से अधिक का व्यक्तिगत नुकसान हुआ। इतना ही नहीं, दीपक कोठारी के बेटे उदय कोठारी कंपनी के निदेशक थे और सभी बैठक में शामिल भी होते थे।
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा दोनों ने कंपनी में 50 करोड़ का निवेश किया था, जो कंपनी की कानूनी प्रक्रिया, बैंक लोन चुकाने और संचालन में खर्च हुआ। राज का कहना है कि जब कंपनी दिवालिया घोषित हुई और NCLT के अधीन गई, उस दौरान दीपक कोठारी ने न तो कोई दावा किया और न ही कोई आपत्ति जताई।
आर्थिक अपराध शाखा को सौंपे कागजात
उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को सभी कागजात सौंपे गए हैं और अब तक ईओडब्ल्यू ने किसी भी दस्तावेज़ पर आपत्ति नहीं जताई है। राज ने कहा, 'मेरे व्यवसायिक जीवन में पारदर्शिता रही है, लेकिन पिछले छह वर्षों से मुझे झूठे आरोपों और प्रभावशाली लोगों के दबाव का शिकार बनाया जा रहा है।'
अपनी सफाई में उन्होंने यह भी जोड़ा कि उन्होंने 500 से ज्यादा लोगों को रोजगार दिया था और हमेशा ईमानदारी से कारोबार किया है। आखिर में राज कुंद्रा ने दुख जताते हुए कहा, 'मुझे तकलीफ इस बात की है कि मैं जिस देश को अपना घर कहता हूं, उसी में मुझे बार-बार परेशान किया जाता है।'
धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज
बता दें मुंबई पुलिस ने अभिनेता शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ उनकी अब बंद हो चुकी कंपनी ‘बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड’ के साथ एक सौदे में कारोबारी से 60.4 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। वकील के जरिए इसी मामले पर शिल्पा और राज ने नया बयान जारी किया है।