सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Raja Saab to Kis Kisko Pyaar Karoon 2 The Bluff Kohrra Season 2 Movies and series To Release On OTT This Week

फरवरी के पहले सप्ताह OTT पर होगा जोरदार धमाका, रोमांस, एक्शन और थ्रिल से भरपूर ये फिल्में और सीरीज होंगी रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 02 Feb 2026 07:00 AM IST
विज्ञापन
सार

OTT Release This Week: साल 2026 का पहला महीना बीत चुका है। नए महीने की शुरुआत हुई है। साथ ही आज सोमवार से नया सप्ताह भी शुरू हो गया है। इस वीक ओटीटी पर मनोरंजन के लिए क्या खास है? जानिए

Raja Saab to Kis Kisko Pyaar Karoon 2 The Bluff Kohrra Season 2 Movies and series To Release On OTT This Week
OTT Release This Week - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

जनवरी का महीना मनोरंजन के लिहाज से काफी खास रहा। सिनेमाघरों में 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' ने खूब चर्चा बटोरी और दर्शकों की तालियां भी बटोरी हैं। वहीं, ओटीटी पर भी कई दिलचस्प सीरीज और फिल्मों ने दस्तक दी। अब फरवरी का पहला वीक आज सोमवार से शुरू हो चुका है। इस बार भी ओटीटी पर एक्शन से लेकर रोमांटिक फिल्मों-सीरीज की बहार रहने वाली है। देखिए इस सप्ताह की ओटीटी लिस्ट...

Trending Videos

Raja Saab to Kis Kisko Pyaar Karoon 2 The Bluff Kohrra Season 2 Movies and series To Release On OTT This Week
द राजा साब - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'द राजा साब'
प्रभास अभिनीत फिल्म 'द राजा साब' 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। फिल्म 6 फरवरी से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। यह हॉरर कॉमेडी फिल्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Raja Saab to Kis Kisko Pyaar Karoon 2 The Bluff Kohrra Season 2 Movies and series To Release On OTT This Week
'किस किसको प्यार करूं 2' - फोटो : सोशल मीडिया

'किस किस प्यार करूं 2' 
कपिल शर्मा अभिनीत फिल्म 'किस किस प्यार करूं 2' भी इस वीक की लिस्ट में शामिल है। यह फिल्म दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह ओटीटी पर दस्तक देगी। यह फिल्म 6 फरवरी से जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो सकती है।

Raja Saab to Kis Kisko Pyaar Karoon 2 The Bluff Kohrra Season 2 Movies and series To Release On OTT This Week
'डेथ व्हिस्परर 3' - फोटो : सोशल मीडिया

'डेथ व्हिस्परर 3'
इस वीक थाई हॉरर फिल्म 'डेथ व्हिस्परर 3' भी रिलीज होगी। यह फिल्म अक्तूबर 2025 में थिएटर्स में रिलीज हुई थी और ब्लॉकबस्टर रही थी। अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देगी। यह फिल्म 4 फरवरी 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Raja Saab to Kis Kisko Pyaar Karoon 2 The Bluff Kohrra Season 2 Movies and series To Release On OTT This Week
पराशक्ति - फोटो : यूट्यूब

'पराशक्ति'
साउथ इंडस्ट्री की फिल्म 'पराशक्ति' भी ओटीटी पर रिलीज होगी। एक्टर शिवकार्तिकेयन की यह फिल्म 10 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब फरवरी में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ रही है। इसे 07 फरवरी से जी5 पर देखा जा सकता है। 

Raja Saab to Kis Kisko Pyaar Karoon 2 The Bluff Kohrra Season 2 Movies and series To Release On OTT This Week
फिल्म 'द ब्लफ' - फोटो : इंस्टाग्राम

'कोहरा 2' और 'द ब्लफ'
वेब सीरीज 'कोहरा' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब इसका दूसरा सीजन फरवरी से स्ट्रीम होगा। बरुण सोबती और मोना सिंह अभिनीत यह सीरीज 11 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसके अलावा बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' भी फरवरी की लिस्ट में शामिल है। हालांकि, अभी इसके लिए इंतजार करना होगा। यह 25 फरवरी से प्राइम वीडियो पर आएगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed