{"_id":"698060b3f227d939130d1c53","slug":"deepika-padukone-explain-how-she-live-life-as-a-mother-sings-song-and-daughter-eat-thepla-2026-02-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटी के साथ गाती हैं यह गाना, बैग में मिला थेपला; मां बनने के बाद इस तरह जिंदगी गुजार रहीं दीपिका पादुकोण","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
बेटी के साथ गाती हैं यह गाना, बैग में मिला थेपला; मां बनने के बाद इस तरह जिंदगी गुजार रहीं दीपिका पादुकोण
Mon, 02 Feb 2026 02:00 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:00 PM IST
सार
Deepika Padukone Speak About Motherhood: दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी बेटी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की है। उन्होंने बताया है कि वह उसके साथ कैसै वक्त बिताती हैं।
विज्ञापन
रणवीर सिंह, दुआ, दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपिका पादुकोण अपनी बेटी दुआ पादुकोण को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने बच्ची की परवरिश और उसके लिए अपने प्यार के बारे में बात की। उन्होंने बताया है कि वह एक मां के तौर पर कैसे जिंदगी गुजारती हैं।
दीपिका ने शेयर किया मजेदार किस्सा
हार्पर बाजार इंडिया से बातचीत में दीपिका पादुकोण ने कहा, 'मेरा जुनून मेरी बेटी (दुआ) है।' एक्ट्रेस ने अपनी छोटी बच्ची के साथ जिंदगी के कुछ मजेदार किस्से शेयर किए। उन्होंने बताया 'मेरे बैग में सबसे अजीब चीज थेपला का एक टुकड़ा था जो वह (दुआ) खा रही थी। मुझे वह दो दिन बाद मिला।'

View this post on Instagram
विज्ञापन
बेटी से खास रिश्ता हो जाता है
दीपिका ने मां बनने की छोटी-छोटी खुशियों के बारे में भी बात की और बताया, 'अच्छी बात यह है कि मैं अपनी बच्ची (दुआ) से बहुत ज्यादा 'आई लव यू' कहती हूं।' उन्होंने यह भी बताया कि वह अपनी बेटी के साथ मजाक में 'हेड, शोल्डर, नीज एंड टोज' जैसे गाने कैसे गाती हैं। इस तरह की बातों से उनका रिश्ता और भी खास हो जाता है।

दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम-@deepikapadukone
आठ घंटे काम की मांग
आपको बता दें दीपिका पादुकोण ने पिछले साल 8 घंटे काम करने की मांग की थी। यह मांग उन्होंने मां बनने के बाद की थी। हार्पर बाजार इंडिया से बातचीत में उन्होंने कहा था कि नई मांओं को काम पर लौटने के लिए सहयोग की जरूरत होती है। इसी वजह से उन्होंने ऐसा फैसला लिया है। दीपिका ने कहा कि हमने जरूरत से ज्यादा काम करना सामान्य मान लिया है। हम थकान को प्रतिबद्धता समझने की भूल करते हैं। इंसान के शरीर और दिमाग के लिए दिन में आठ घंटे काम करना काफी है।
दीपिका और रणवीर का रिश्ता
ख्याल रहे कि दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह से नवंबर 2018 में शादी की थी। उन्होंने 2024 में अपनी पहली बच्ची, बेटी दुआ का स्वागत किया था। रणवीर सिंह और दीपिका ने पिछले साल दिवाली के मौके पर अपनी बेटी का चेहरा रिवील किया था।