Maalik Trailer: ‘पैदा नहीं हुए तो क्या बन तो सकते हैं…’ राजकुमार राव की ‘मालिक’ का ट्रेलर रिलीज
Maalik Trailer Release: राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म ‘मालिक’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। पिछले कुछ समय से राजकुमार राव एक ही तरह के किरदारों में नजर आ रहे थे, लेकिन ‘मालिक’ में उनका नया अंदाज इस इमेज को तोड़ने का काम कर रहा है। जानिए, क्या खास है फिल्म ‘मालिक’ के ट्रेलर में।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कई फिल्मों में लवर बॉय और मिडिल क्लास आदमी बनने वाले राजकुमार राव अब ‘मालिक’ बनने निकले हैं। राजकुमार राव की एक्शन से भरपूर फिल्म ‘मालिक’ का ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में राजकुमार राव काफी खूनखराबा करते नजर आए हैं। राजकुमार पहली बार पूरी तरह से एक गैंगस्टर के किरदार में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने के साथ जबरदस्त डायलॉगबाजी भी देखने को मिल रही है।
एक्शन से भरपूर है ट्रेलर
एक्शन से भरपूर इस ट्रेलर की शुरुआत बंदूक ताने खड़े भारी पुलिस फोर्स के साथ होती है। ट्रेलर की शुरुआत में सुनाई देता है कि ‘एक मजबूर बाप की औलाद हो तुम, जो नहीं हो वो बनने का ट्राई न करो।’ इसके बाद राजकुमार राव कंधे पर बंदूर रखे नजर आते हैं और फिर शुरू होता है अंधाधुंध खूनखराबा और ताबड़तोड़ एक्शन। 2 मिनट 45 सेकंड के इस ट्रेलर में राजकुमार राव खून बहाते नजर आए हैं। ट्रेलर में एक सामान्य व्यक्ति के पहले गैंगस्टर बनने और फिर उसके राजनीति में जाने और विधायक बनने के सफर को दिखाया गया है। क्या ‘मालिक’ बने राजकुमार राव विधायक बन पाते हैं और गैंगस्टर का भविष्य आगे क्या होता है। ये फिल्म में देखने को मिलेगा।
View this post on Instagram
ट्रेलर में फिल्म की बाकी कास्ट की भी झलक दिखी है। जिसमें फिल्म की हीरोइन मानुषी छिल्लर भी राजकुमार राव की पत्नी के किरदार में नजर आई हैं। इसके अलावा स्वानंद किरकिरे, सौरभ शुक्ला और अंशुमान पुश्कर प्रमुख रूप से नजर आए हैं। इसके अलावा हुमा कुरैशी के गाने की भी एक झलक ट्रेलर में दिखती है। हालांकि, ट्रेलर देखकर फिल्म की कहानी थोड़ी प्रेडिक्टिबल लगती है।
दिखेगी इलाहाबाद की कहानी
फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (अब प्रयागराज) पर बेस्ड है। फिल्म में साल 1988 के इलाहाबाद की कहानी देखने को मिलेगी। इसके अलावा ‘रेड’ के बाद सौरभ शुक्ला एक बार फिर बाहुबली नेता की भूमिका में नजर आए हैं। जबकि ‘पंचायत सीजन 4’ में सांसद जी बने स्वानंद किरकिरे भी नेता के किरदार में ही नजर आए हैं।
फिल्म के ट्रेलर में एक्शन और खूनखराबा के अलावा कुछ अलग और खास नहीं दिखा है। फिल्म की खास बात सिर्फ राजकुमार राव का पहली बार गैंगस्टर अवतार ही है। देखना ये है कि दर्शक राजकुमार राव को इस अंदाज में कितना पसंद करते हैं। हालांकि, ‘मालिक’ मानुषी छिल्लर के करियर के लिए जरूर एक बड़ी फिल्म है। क्योंकि मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकीं मानुषी छिल्लर को बॉलीवुड में डेब्यू किए तीन साल बीत चुके हैं, लेकिन इन तीन साल में वो सिर्फ तीन फिल्मों में नजर आई हैं। ये तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हैं। जबकि इनमें मानुषी के साथ दो फिल्मों में अक्षय कुमार और एक फिल्म में विक्की कौशल जैसे स्टार नजर आए हैं। ऐसे में अब मालिक से मानुषी को बड़ी उम्मीद है।
11 जुलाई को होगी रिलीज
पुल्कित द्वारा निर्देशित और लिखी गई ‘मालिक’ 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ‘मालिक’ का मुकाबला विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की रोमांटिक फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से होगा।

कमेंट
कमेंट X