फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani will marry today at a luxurious hotel in Goa have two wedding ceremonies

Rakul Jackky Wedding: दो रीति-रिवाजों से आज सात फेरे लेंगे रकुल-जैकी, शादी के बाद होस्ट करेंगे पार्टी

Wed, 21 Feb 2024 10:37 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 21 Feb 2024 10:37 AM IST
सार

फेरे दोपहर में दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में आईटीसी ग्रैंड साउथ गोवा में होंगे और समारोह के तुरंत बाद जोड़े शादी की तस्वीरें पोस्ट करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, रकुल प्रीत और जैकी की शादी दो समारोहों में होगी।

विज्ञापन
Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani will marry today at a luxurious hotel in Goa have two wedding ceremonies
रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों आज सात फेरे लेने वाले हैं। उन्होंने अपनी शादी पहले विदेश में प्लान की थी, लेकिन अब दोनों ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग का फैसला किया है। अब हाल ही में, खबर आ रही है कि रकुल और जैकी अलग-अलग रीति-रिवाजों से दो शादियां करने वाले हैं। आइए जानते हैं क्यों।
विज्ञापन


दोपहर में शुरू होंगे फेरे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फेरे दोपहर में दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में आईटीसी ग्रैंड साउथ गोवा में होंगे और समारोह के तुरंत बाद जोड़े शादी की तस्वीरें पोस्ट करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, रकुल प्रीत और जैकी की शादी दो समारोहों में होगी। कपल अलग-अलग रीति रिवाजों से दो बार शादी करने वाले हैं और इसके लिए दोनों काफी एक्साइटेड भी हैं।
विज्ञापन


दो रीति रिवाजों में लेंगे फेरे
खबरों की मानें तो रकुल प्रीत सिंह का चूड़ा समारोह सुबह होगा फिर यह जोड़ा आईटीसी ग्रैंड साउथ गोवा में दोपहर 3.30 बजे के बाद सात फेरे लेगा। रकुल और जैकी अलग रीति रिवाजों से दो बार फेरे लेंगे। दोनों की शादी आनंद कारज और सिंधी-शैली में होगी, जो दोनों की संस्कृतियों को दर्शाता है। इसके बाद शाम को कपल मेहमानों के लिए पार्टी भी होस्ट करेंगे, जिसमें बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां भी शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिल्पा और वरुण ने मचाया धमाल
 कपल की शादी के समारोह गोवा में हल्दी के साथ शुरू हुआ। मंगलवार को, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने अपने मेहंदी और संगीत समारोह का आयोजन किया, जिसमें उनके दोस्तों और परिवार वालों ने शिरकत की। संगीत में अभिनेता वरुण धवन ने कुली नंबर 1 से हुस्न है सुहाना पर डांस किया, जबकि शिल्पा शेट्टी ने भी संगीत में अपने डांस से ग्लैमर का तड़का लगाया। खबर आ रही है कि शादी से पहले बॉलीवुड की कुछ और हस्तियां भी शादी में शामिल होने के लिए गोवा पहुंचेंगी।
 

DPIFF Awards 2024: अवॉर्ड शाम के चमकते सितारे बनकर उभरे शाहरुख-नयनतारा, यहां देखें विनर्स की लिस्ट


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed