फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rakul Preet Singh expressed her excitement about being part of the Nitesh Tiwari Movie Ramayana shares Post

Ramayana: 'यह अहसास शब्दों से परे है'; नितेश तिवारी की 'रामायण' का हिस्सा बनकर खुशी से झूमी रकुल प्रीत सिंह

Sun, 19 Jul 2026 03:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 19 Jul 2026 03:24 PM IST
सार

Rakul Preet Singh: अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह बीते दिन फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल हुईं। उन्होंने नितेश तिवारी की इस मेगा बजट फिल्म का हिस्सा होने पर खुशी जताई है।

विज्ञापन
Rakul Preet Singh expressed her excitement about being part of the Nitesh Tiwari Movie Ramayana shares Post
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@rakulpreet

विस्तार

रणबीर कपूर और साई पल्लवी अभिनीत फिल्म 'रामायण' का हिस्सा बनकर रकुल प्रीत सिंह बेहद खुश हैं। बीते दिन शनिवार को इस फिल्म का भव्य ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया। इस मौके पर रकुल प्रीत सिंह भी शामिल हुईं। फिल्म में काम करने को लेकर अभिनेत्री बेहद खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर खुशी जताई है। 

विज्ञापन

Rakul Preet Singh expressed her excitement about being part of the Nitesh Tiwari Movie Ramayana shares Post
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@rakulpreet

रकुल ने 'रामायण' को बताया सिनेमा से आगे की यात्रा
रकुल प्रीत सिंह ने इस प्रोजेक्ट को सिनेमा से भी आगे की एक यात्रा बताया है। आज रविवार को रकुल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने 'रामायण' के भव्य ट्रेलर लॉन्च इवेंट की झलकियां शेयर कीं। साथ ही इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के बारे में बात की। इवेंट में रकुल प्रीत येलो कलर की ड्रेस में नजर आईं।


रकुल प्रीत बोलीं- 'बेसब्री से इंतजार है'

उन्होंने लिखा है, 'एक ऐसी चीज का हिस्सा बनना सम्मान की बात है, जो जिंदगी और सिनेमा से भी कहीं बड़ी है। हमारा इतिहास, हमारी विरासत, हमारी रामायण। हम दुनिया के सामने भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह एहसास सचमुच शब्दों से परे है। आप सभी के हमारे साथ इस दुनिया में कदम रखने का बेसब्री से इंतजार है'।
 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Rakul Singh (@rakulpreet) द्वारा साझा की गई पोस्ट


विज्ञापन
विज्ञापन

रकुल प्रीत सिंह की भूमिका क्या होगी?
बता दें कि रकुल प्रीत सिंह को नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में शूर्पणखा की भूमिका में देखा जाएगा। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में होंगे। वहीं, साई पल्लवी माता सीता का रोल कर रही हैं। एक्टर यश रावण की अहम भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी। पहला हिस्सा इस साल दिवाली पर आएगा। वहीं, दूसरा पार्ट अगले साल यानी 2027 में दिवाली के अवसर पर रिलीज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed