FIFA 2026: साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश पर चढ़ा फीफा का खुमार, लियोनल मेसी को किया सपोर्ट; देखें वायरल वीडियो
Keerthy Suresh Support Lionel Messi: फीफा वर्ल्ड कप अपने समापन पर है। किसकी झोली में इस बार ट्रॉफी आएगी, इस बात का इंतजार फैंस को है। इसी बीच एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश भी टीम अर्जेंटीना और फुटबॉलर लियोनल मेसी को सपोर्ट करती दिखीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फीफा वर्ल्ड कप 2026 अपने मुकाम पर पहुंच चुका है। आज रात अर्जेंटीना और स्पेन के बीच फाइनल मुकाबला होगा। ऐसे में भारतीय दर्शकों और सेलेब्स पर भी फीफा का खुमार चढ़ गया है। साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश भी फीफा के रंग में रंग गई हैं। यहां देखिए, उनका वायरल वीडियो।
एयरपोर्ट पर टीम अर्जेंटीना की टी-शर्ट पहने दिखीं कीर्ति सुरेश
पैपराजी ने रविवार को एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश को एयरपोर्ट पर देखा। वह टीम अर्जेंटीना की टी-शर्ट पहनी दिखीं। ऐसा लगता है कि वह फुटबॉल गेम की पुरानी फैन हैं। साथ ही ऐसा लगता है कि वह फुटबॉलर लियोनल मेसी की बहुत बड़ी फैन हैं।
कीर्ति सुरेश के करियर फ्रंट की बात करें तो इस साल वह साउथ फिल्म 'राउडी जनार्दन' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह 'सत्यवान सावित्री' और 'रफ्तार' नाम की फिल्में भी कर रही हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Urvashi Rautela: उर्वशी पर चढ़ा फुटबॉल वर्ल्ड कप का बुखार, जमकर किया डांस; जानें किसको कर रही हैं सपोर्ट?
फीफा के फाइनल में परफॉर्म करेंगे कई सितारे
फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से शुरू होगा। फाइनल मैच के हाफ-टाइम में कई सितारे परफॉर्म करेंगे। इसमें 'कोल्डप्ले' के क्रिस मार्टिन, जस्टिन बीबर, मैडोना, शकीरा, गुस्तावो डुडामेल, कोरियन म्यूजिक बैंड बीटीएस शामिल हैं।