फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Avinash Tiwary Talk About Why He Was Silent On CJP Protests Share His Points On Social Media Video

क्यों अब तक सोनम वांगचुक और CJP प्रोटेस्ट पर चुप रहे अविनाश तिवारी? बोले- रोड पर चिल्लाने से अच्छा है कि…

Sun, 19 Jul 2026 04:46 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 19 Jul 2026 04:46 PM IST
सार

Avinash Tiwary Break Silence On CJP Protest: कई बाॅलीवुड सेलेब्स कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट और सोनम वांगचुक को सपोर्ट कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म ‘लैला मजनू’ फेम अविनाश तिवारी ने भी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने प्रोटेस्ट को सपोर्ट करने के बजाय अलग ही बात कह दी है।

विज्ञापन
Avinash Tiwary Talk About Why He Was Silent On CJP Protests Share His Points On Social Media Video
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके और अभिनेता अविनाश तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम@avinashtiwary15

विस्तार

सोनाक्षी सिन्हा, दीया मिर्जा, प्रकाश राज के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन और सोनम वांगचुक के अनशन को सपोर्ट किया। हाल ही में सरकार ने जो कदम उठाया, उसकी भी निंदा की। इसी बीच अभिनेता अविनाश तिवारी अलग ही बात कहते नजर आए। क्या उनका प्रोटेस्ट जैसे तरीकों पर यकीन नहीं है। हालिया साझा किए गए एक वीडियो में अविनाश ने कई चौंकाने वाली बात कह दीं। 

विज्ञापन

अविनाश ने प्रोटेस्ट पर क्यों संशय जताया? 

इंस्टाग्राम पर साझा की गए एक वीडियो में अविनाश तिवारी कहते हैं, ‘मेरे कई दोस्त मुझसे पूछ रहे हैं कि तुम प्रोटेस्ट को लेकर कुछ क्यों नहीं बोल रहे हो। मैंने उसने पुराने सभी प्रोटेस्ट के बारे में चर्चा की। जब मैं युवा था, तब हम सबने अन्ना आंदाेलन देखा था। उस आंदोलन के बाद क्या हुआ, हम सब जानते हैं। अब तक जितने भी आंदोलन हुए हैं, उनकी कद्र नहीं की गई, उन्हें महत्व नहीं दिया गया। पहले मुझे लगता था कि सामने वाला ही बहरा है, हमारी बात नहीं सुन रहा। एक व्यक्ति तो 111 दिन के अनशन के कारण मर गए।’ 

विज्ञापन

अविनाश आगे कहते हैं, ‘इस वजह से मैं संशय से भर गया। लेकिन बाद में मुझे अहसास हुआ कि दिक्कत हमारे साथ है। हमारे प्रोटेस्ट करने के तरीके में समस्या है। मुझे इस बात का अहसास हुआ कि मेरे एक्टिविस्ट दोस्त तो साल 2019 और 2024 में वोट डालने ही गए।’  

विज्ञापन
विज्ञापन

वोट की ताकत को लेकर कही बड़ी बात 

अविनाश तिवारी अपने वीडियो में कुछ आंकड़े देते हुए कहते हैं, ‘साल 2024 का एक डेटा है कि 18 से 24 साल के 25 प्रतिशत लोगों ने ही वोट दिया। तब मुझे लगा कि सरकार बहरी नहीं है, वो उनकी सुनती है जो उन्हें वोट देते हैं। अगर आप चाहते हैं कि सरकार आपकी सुने, तो आपके पास वोट करने का जो सबसे बड़ा हथियार है, उसे इस्तेमाल करें। मैं कहता हूं कि जो लोग आज प्रोटेस्ट कर रहे हैं, वह इलेक्शन कमिशन की वेबसाइट पर खुद को रजिस्टर करवाएं। अगर आज ही 10 लाख लोग रजिस्टर होते हैं तो सरकार को लगेगा कि स्टूडेंट्स अब 2029 का इंतजार कर रहे हैं। तब ही सरकार आज आपसे डरेगी। इसलिए रोड पर चिल्लाने से अच्छा है कि अपनी आवाज का सही इस्तेमाल करें। बस जाइए और वोट रजिस्ट्रेशन की बहुत बड़ी पहल कीजिए। सभी युवा ऐसा करें, यह लड़ने का बेहतर तरीका है, बजाय उन लोगों के लिए मरने के, जाे आपकी परवाह नहीं करते हैं।’ 

View this post on Instagram

A post shared by Avinash Tiwary (@avinashtiwary15)


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed