फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar almost falls down during walk with Saif Ali Khan Taimur in London

Viral Video: लंदन में सैफ और तैमूर के साथ घूमते समय बिगड़ा अक्षय कुमार का संतुलन, देखें वायरल वीडियो

Mon, 20 Jul 2026 07:04 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Mon, 20 Jul 2026 07:04 PM IST
सार

Akshay Kumar Viral Video: हाल ही में सैफ अली खान अपने बेटे तैमूर और अक्षय कुमार के साथ लंदन में घूमते नजर आए। इस दौरान अक्षय का संतुलन बिगड़ गया और वह गिरते-गिरते बचे। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है।

विज्ञापन
Akshay Kumar almost falls down during walk with Saif Ali Khan Taimur in London
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में वह सैफ अली खान और उनके बेटे तैमूर के साथ लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड का टेस्ट मैच देखने जा रहे थे। रास्ते में चलते समय अचानक अक्षय कुमार का पैर थोड़ा लड़खड़ा गया और उनका संतुलन बिगड़ गया।

विज्ञापन

वायरल वीडियो
अक्षय कुमार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह लड़खड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, अक्षय ने तुरंत खुद को संभाल लिया और मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए। यह देखकर पास चल रहे सैफ अली खान और तैमूर हंसने लगे। यह वीडियो देखने के बाद उनके फैंस ने चिंता जताते हुए उन्हें सुरक्षित रहने की भी सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसा था सबका लुक?
इस दौरान अक्षय कुमार ऑफ-व्हाइट प्रिंटेड शर्ट, बेज रंग का ट्राउजर, सफेद जूते और चश्मा पहने हुए नजर आए। वहीं सैफ अली खान सफेद शर्ट के ऊपर ऑलिव-ग्रीन ब्लेजर, टाई और ट्राउजर में हैंडसम दिखे। लेकिन सबसे खास तैमूर का लुक रहा। तैमूर हल्के नीले रंग की शर्ट और नेवी ब्लू ट्राउजर पहने हुए थे। हालांकि, इस दौरान सैफ की पत्नी करीना कपूर खान और उनका छोटा बेटा जेह वहां नजर नहीं आए।

विज्ञापन

'हैवान' में नजर आएंगे अक्षय और सैफ
अक्षय और सैफ ने पहले भी कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है, जैसे 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' और 'ये दिल्लगी'। अब यह जोड़ी 18 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आएगी। फिल्म 'हैवान' में सैफ और अक्षय एक साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म इसी साल सितंबर में रिलीज होने वाली है, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है।


यह भी पढ़ें: Samantha: सामंथा ने करण जौहर को बताई 'नाखुश शादियों' की वजह, बोलीं- 'जबकि असल जिंदगी 'केजीएफ' की तरह...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed