फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   SS Rajamouli To Chiranjeevi And Mahesh Babu Congratulated Successful Of Vikram 1 Rocket Launch

राजामौली से लेकर चिरंजीवी तक, विक्रम 1 रॉकेट लॉन्च की सफलता पर गदगद हुए फिल्मी सितारे; साझा की पोस्ट

Sun, 19 Jul 2026 03:56 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 19 Jul 2026 03:56 PM IST
सार

Vikram 1 Rocket Launch Celebs Reaction: शनिवार का दिन भारतीयों के लिए बहुत खास था, विक्रम 1 रॉकेट के सफल लॉन्च से हर कोई गर्व से भर गया। इस सफलता पर फिल्मी दुनिया के सितारों ने भी प्रतिक्रिया दी। डायरेक्टर राजामौली से लेकर साउथ के कई कलाकारों ने इस सफलता को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की है। 

विज्ञापन
SS Rajamouli To Chiranjeevi And Mahesh Babu Congratulated Successful Of Vikram 1 Rocket Launch
सेलेब्स ने विक्रम 1 रॉकेट की सफलता पर प्रतिक्रिया दी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

कल भारतीय एयरोस्पेस कंपनी स्काईरूट ने विक्रम 1 रॉकेट का सफल लॉन्च किया। यह भारतीय स्पेस फील्ड में एक बड़ा बदलाव और कदम है। इस सफलता पर डायरेक्टर एसएस राजामौली, एक्टर चिरंजीवी और महेश बाबू ने पूरी टीम को बधाई दी है। जानिए, इन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की गई अपनी पोस्ट में क्या लिखा? 

विज्ञापन

राजामौली ने कहा-बहुत गर्व है 
आगामी फिल्म ‘वाराणसी’ के निर्देशक एसएस राजामौली ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, ‘भारत से ऑर्बिट तक। स्काईरूट ने विक्रम 1 के साथ इतिहास रच दिया है। यह ऑर्बिट तक पहुंचने वाला भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट है, जिसे हैदराबाद की एक टीम ने बनाया है, इन लोगों की औसत उम्र सिर्फ 28 साल है। हमारा युवा भारत यह कर सकता है। बहुत गर्व है, पूरी टीम को बधाई। जय हिंद।’  
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

महेश बाबू बोले- भारत आसमान छू रहा है 
साउथ के चर्चित अभिनेता महेश बाबू ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘भारत आसमान छू रहा है, कमाल कर रहा है। हैदराबाद की स्काईरूट एयरोस्पेस की युवा टीम पर बहुत गर्व है। विक्रम 1 का अपने पहले ही मिशन में ऑर्बिट तक पहुंचना हमारे प्राइवेट स्पेस सेक्टर की काबिलियत और लगन का सबूत है। उन सभी लोगों को बधाई जिन्होंने इस कामयाबी के लिए अपना सब कुछ लगा दिया।’ 
 

विज्ञापन

चिरंजीवी ने उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया 
महेश बाबू के अलावा साउथ के सीनियर एक्टर चिरंजीवी ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, ‘आज भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। भारत के पहले निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम 1 के सफल लॉन्च पर स्काईरूट एयरोस्पेस, इसरो और इन-स्पेस को बहुत-बहुत बधाई। मुझे इस बात पर बहुत गर्व है। यह ऐतिहासिक सफलता अनगिनत युवाओं को प्रेरित करेगी और विकसित भारत की तरफ हमारी यात्रा को और नई ऊंचाइयों पर ले जाए। एक बार फिर बधाई, टीम विक्रम 1।’ 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed