फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Mammootty ask to Dulquer Salmaan did you win anything actor Reveals Father Reaction on National Award

'क्या तुमने कुछ जीता है?' राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर ममूटी ने बेटे दुलकर सलमान से पूछा सवाल; दी ये सलाह

Sun, 19 Jul 2026 04:16 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 19 Jul 2026 04:16 PM IST
सार

Dulquer Salmaan: दुलकर सलमान ने अपने पिता ममूटी को राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर बधाई दी है। इस पर उनके पिता ने उनसे सवाल पूछा है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

विज्ञापन
Mammootty ask to Dulquer Salmaan did you win anything actor Reveals Father Reaction on National Award
दुलकर सलमान, ममूटी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मलयालम सिनेमा के दिग्गज कलाकार ममूटी को फिल्म 'ब्रमायुगम' में उनकी शानदार अदाकारी के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है। इस सम्मान के साथ ममूटी ने अपना चौथा राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। इससे भारतीय सिनेमा में उनका कद और बड़ा हो गया है। विजेता के तौर पर उनका नाम घोषित होने पर उनके बेटे और अभिनेता दुलकर सलमान ने उन्हें बधाई दी। इस पर ममूटी ने उनसे एक सवाल पूछा है।
विज्ञापन

Mammootty ask to Dulquer Salmaan did you win anything actor Reveals Father Reaction on National Award
दुलकर सलमान - फोटो : सोशल मीडिया
पिता ने दुलकर सलमान से पूछा सवाल
दुलकर सलमान ने अपने पिता ममूटी को पुरस्कार दिए जाने पर खुशी जताई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर उनकी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'एक और पुरस्कार? वाह पापा! यह आपका चौथा पुरस्कार है।!' इसके बाद उन्होंने मजाक में दोनों के बीच की बातचीत की कल्पना की और लिखा कि उनके पिता ने उनसे पूछा 'तुमने कितने पुरस्कार जीते? खैर कोई बात नहीं। कोई दबाव भी नहीं। तुम बस अपना काम करते रहो।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Mammootty ask to Dulquer Salmaan did you win anything actor Reveals Father Reaction on National Award
मोहनलाल और ममूटी - फोटो : फेसबुक
मोहनलाल और कमल हासन ने दी बधाई
इस बीच मलयालम के सुपरस्टार मोहनलाल ने भी ममूटी को इस उपलब्धि पर बधाई दी। वहीं दिग्गज कलाकार कमल हासन ने भी ममूटी को पुरस्कार मिलने पर बधाई दी।
विज्ञापन

फिल्म के बारे में जानकारी
आपको बता दें कि राहुल सदाशिवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रमायुगम' एक लोक-कथा वाली हॉरर फिल्म है। यह फिल्म ब्लैक एंड व्हाइट में शूट की गई है। इसमें ममूटी ने कोडुमोन पोटी का किरदार निभाया है। वह एक रहस्यमयी सामंती मालिक हैं, जिनकी डरावनी हवेली एक रोमांचक मनोवैज्ञानिक लड़ाई का केंद्र बनती है। खतरनाक पोटी के तौर पर ममूटी की अदाकारी की तारीफ हुई है।

View this post on Instagram

A post shared by Dulquer Salmaan (@dqsalmaan)


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed