{"_id":"69e1e11eab56c977350b232d","slug":"ramayana-actor-yash-reveals-ravanas-costume-was-heavy-says-depiction-of-ten-heads-will-be-exciting-2026-04-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यश ने रावण के कॉस्ट्यूम को बताया बहुत भारी, 'रामायण' में लंकेश के दस सिर वाले लुक को लेकर कही ये बात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
यश ने रावण के कॉस्ट्यूम को बताया बहुत भारी, 'रामायण' में लंकेश के दस सिर वाले लुक को लेकर कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:02 PM IST
विज्ञापन
सार
Yash On Ravana Costume: फिल्म 'रामायण' में यश ने रावण का किरदार निभाया है। हाल ही में उन्होंने रावण के अपने किरदार और उसके कॉस्ट्यूम के बारे में कई बातें साझा की हैं।
रामायण, यश
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
यश अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने फिल्म से जुड़ी कई जानकारियां साझा की हैं। फिल्म में वह रावण का किरदार निभा रहे हैं। वह अपने किरदार के बारे में कई जानकारियां साझा कर रहे हैं। उन्होंने इस मशहूर किरदार को निभाने में आने वाली चुनौतियों के बारे में बताया है।
प्रदर्शनी के लिए रखा रावण का कॉस्ट्यूम
सिनेमाकॉन फेस्टिवल में शामिल हुए यश ने मीडिया से बातचीत में अपने रावण के कॉस्ट्यूम के बारे में खुलकर बात की। टीम ने काले और सुनहरे रंग के रावण के कॉस्ट्यूम को प्रदर्शनी के लिए रखा था। इसमें एक बड़ा सुनहरा मुकुट, बॉडी आर्मर, शोल्डर पैड और आर्म कफ शामिल था।
Trending Videos

साउथ एक्टर यश
- फोटो : इंस्टाग्राम-@thenameisyash
भारी था रावण का कॉस्ट्यूम
यश ने बताया कि 'मैंने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं किया। इस तरह के कॉस्ट्यूम और मुकुट पहनना, सच कहूं तो, काफी भारी था। हम इस बात को लेकर बहुत उत्सुक थे कि यह कैसा दिखेगा। असली जैसा लुक पाने की कोशिश में, यह आखिर में बहुत भारी हो गया। मुझे (शूट के) बीच-बीच में इसे उतारना पड़ता था। हालांकि यह बहुत शानदार था।'
किरदार को महसूस किया
उन्होंने आगे कहा, 'एक बार जब आप कॉस्ट्यूम पहन लेते हैं, तो आप किरदार को महसूस करने लगते हैं। मेरे साथ हमेशा ऐसा ही होता है। जब मैं कॉस्ट्यूम में होता हूं और कैमरे के सामने आता हूं, तभी मैं सच में किरदार में पूरी तरह ढल पाता हूं।'

Bhooth Bangla: क्या 'धुरंधर 2' से आगे निकली 'भूत बंगला'? जानें अक्षय कुमार की फिल्म ने पेड प्रिव्यू में कितना किया कलेक्शन
रामायण
- फोटो : सोशल मीडिया
दस सिर देखना दिलचस्प है
फिल्म में रावण के दस सिरों को जिस तरह से दिखाया गया है, उस पर बात करते हुए यश ने बताया 'फिल्म में हमने इसे बहुत ही दिलचस्प तरीके से दिखाया है। मैं अभी इसका खुलासा नहीं करना चाहता, जब आप इसे देखेंगे, तो यह फिल्म के सबसे रोमांचक हिस्सों में से एक होगा। हमने जिस तरह से दिखाया है कि उसके दस सिर थे, वह वाकई बहुत दिलचस्प है।'
'रामायण' की रिलीज डेट
'राम' के फर्स्ट लुक वीडियो में रावण की झलक दिखाई गई थी, लेकिन इस किरदार के तौर पर उसका पूरा लुक अभी तक छिपाकर रखा गया है। ऐसी अफवाहें जोरों पर हैं कि मेकर्स जल्द ही रावण का फर्स्ट लुक जारी करेंगे।
यश ने इशारा दिया कि दिवाली 6 नवंबर को है, मगर 'रामायण' की टीम फिल्म को अक्टूबर के आखिर में रिलीज करने की सोच रही है।