सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranveer Singh Aditya Dhar Madhavan Dhurandhar 2 Movie gurbani scene Controversy Sikh Community

विवाद में फंसी 'धुरंधर 2', गुरबानी के अपमान का लगा आरोप; महाराष्ट्र सिख संगठन की मांग- माफी मांगें मेकर्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sun, 22 Mar 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar 2 Controversy: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' बीते 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। अपने शानदार बॉक्स ऑफिस के बीच फिल्म विवादों में आ गई है।

Ranveer Singh Aditya Dhar Madhavan Dhurandhar 2 Movie gurbani scene Controversy Sikh Community
धुरंधर 2 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में सज चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर यह शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस बीच यह विवादों में आ गई है। फिल्म पर कथित तौर पर गुरबानी का अपमान करने का आरोप लगा है। इसके बाद मेकर्स और फिल्म के सितारों से माफी मांगने की मांग रखी गई है।

Trending Videos


मेकर्स से की माफी मांगने की मांग
फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' के शानदार बॉक्स ऑफिस कारोबार के बीच इसके एक दृश्य को लेकर विवाद सामने आया है। इस सीन में गुरबानी के एक पवित्र श्लोक के कथित तौर पर अनुचित प्रयोग पर आपत्ति जताई गई है। इस मामले में सिख इन महाराष्ट्र संगठन के अध्यक्ष सरदार गुरज्योत ने फिल्म निर्माताओं से माफी मांगने की डिमांड की है। मुंबई के मुलुंड पुलिस स्टेशन में फिल्म मेकर और अभिनेता के खिलाफ सिख भावनाओं को आहत करने को लेकर शिकायत भी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माफी नहीं मांगने पर दी यह चेतावनी
सिख इन महाराष्ट्र संगठन के अध्यक्ष सरदार गुरज्योत सिंह ने फिल्म के एक सीन को लेकर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि फिल्म में सिखों और गुरु गोबिंद सिंह का अपमान किया गया है। शिकायत में सिख नेता ने फिल्म प्रोडक्शन हाउस से अपमान के लिए जल्द मांफी मांगने की मांग की है। मांग नही मानने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Gurjyot Singh Keer (@gurjyotsinghkeer)


फिल्म 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस
आदित्य धर निर्देशित फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ पार हो गई है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 102.55 करोड़ रुपये से खाता खोला।  पेड प्रीव्यू में फिल्म ने 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली और इसने 80.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसने दिन इसने 113 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रविवार को खबर लिखे जाने तक 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 83.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने कुल 482.27 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed