क्या 'डॉन 3' विवाद के तूल पकड़ने से पहले रणवीर सिंह ने की थी सुलह की कोशिश? फरहान के सामने रखा था यह प्रस्ताव
Ranveer Singh Don 3 Controversy: रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच फिल्म 'डॉन 3' को लेकर लेकर शुरू हुआ विवाद अब जग जाहिर है। बीते दिनों फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने रणवीर के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। रिपोर्ट्स के अनुसार मामले के इतना बढ़ने से पहले रणवीर ने फरहान अख्तर के साथ निजी स्तर पर सुलह करने का प्रयास किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' को छोड़ने के बाद शुरू हुए विवाद को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिनों फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने रणवीर के खिलाफ नॉन-कॉपरेशन नोटिस जारी कर दिया। फरहान अख्तर और रणवीर के बीच अब तक कोई सुलह नहीं हुई है और मामला तूल पकड़ चुका है। फिल्म को लेकर शुरू हुआ दोनों का विवाद अब सार्वजनिक हो चुका है। मगर, रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला इतना बढ़ने से पहले रणवीर सिंह ने निजी स्तर पर एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ सुलह की कोशिश की थी। उन्होंने कुछ प्रस्ताव भी रखे थे।
रणवीर सिंह ने रखा था 35 करोड़ के वित्तीय समझौते का प्रस्ताव
रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेता रणवीर सिंह और उनकी टीम ने फिल्म 'डॉन 3' विवाद के सार्वजनिक होने से कुछ हफ्ते पहले ही फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर सुलह करने की कोशिश की थी। इसके तहत रणवीर ने कुल 35 करोड़ रुपये के वित्तीय समझौते के प्रस्ताव के जरिए इस मामले को निजी तौर पर सुलझाने का प्रयास किया था।
बैठक में शामिल हुए थे दिग्गज?
खबरों के मुताबिक यह मामला सार्वजनिक रूप से और ज्यादा बढ़ जाता इससे पहले रणवीर सिंह ने 10 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि और भविष्य में 25 करोड़ रुपये की छूट देने का प्रस्ताव रखा था। बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, रणवीर सिंह के कैंप ने 10 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि (upfront payment) और एक्सेल के साथ भविष्य में किसी फिल्म में सहयोग करने पर 25 करोड़ रुपये की अतिरिक्त छूट की पेशकश की थी। इस प्रस्ताव पर मार्च के पहले सप्ताह में हुई एक बैठक के दौरान चर्चा की गई थी, जिसमें आमिर खान, साजिद नाडियाडवाला, करण जौहर, फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी सहित इंडस्ट्री के कई दिग्गज लोग शामिल थे।
फरहान और रितेश सिधवानी को पसंद नहीं आया प्रस्ताव?
रणवीर सिंह का यह प्रस्ताव फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी को पसंद नहीं आया। खबरों के मुताबिक, वे भविष्य में किसी बिजनेस डील के बजाय सीधे तौर पर हर्जाना चाहते थे। ये बातचीत तब नाकाम हुई। इसके बाद बीते सोमवार को ऐसी खबरें सामने आईं कि 'डॉन 3' से रणवीर के बाहर होने के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने उनके खिलाफ नॉन-कॉपरेशन का निर्देश जारी कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म को लेकर लंबे समय से हो रही देरी और अनिश्चितता के चलते एक्सेल एंटरटेनमेंट रणवीर के साथ भविष्य में किसी भी तरह के सहयोग पर विचार करने को तैयार नहीं था।
भविष्य में रणवीर के साथ काम करने को तैयार नहीं रणवीर!
फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी इस बात को लेकर बिल्कुल स्पष्ट थे कि पिछले दो वर्षों में जो कुछ भी उन्होंने झेला है, उसके बाद वे रणवीर सिंह के साथ काम नहीं करना चाहते। उन्हें लगा कि मनमुटाव की वजह से उन्हें काफी आर्थिक और पेशेवर नुकसान हुआ है। माना जा रहा है कि बैनर ने ‘डॉन 3’ के प्री-प्रोडक्शन स्टेज के दौरान हुए कथित नुकसान के लिए पहले से ही हर्जाने की मांग की थी। इस नुकसान में शेड्यूलिंग, शुरुआती काम और प्रोजेक्ट से जुड़ी दूसरी तैयारियां शामिल थीं।