फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranveer Singh soon to become father 2nd time deepika padukone Announced her second pregnancy shares good news

Deepika Padukone: दूसरी बार मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण, बेटी दुआ के हाथों साझा की खुशखबरी

Sun, 19 Apr 2026 11:00 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sun, 19 Apr 2026 11:00 AM IST
सार

Deepika Padukone Second Pregnancy: अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। रविवार को दीपिका पादुकोण ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस से साझा की है। कपल के पहले से ही एक बेटी दुआ है।

विज्ञापन
Ranveer Singh soon to become father 2nd time deepika padukone Announced her second pregnancy shares good news
दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं दीपिका-रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'धुरंधर' एक्टर रणवीर सिंह के सितारे बुलंदी पर हैं। प्रोफेशनल फ्रंट पर वे 'धुरंधर 2' को लेकर तारीफें बटोर रहे हैं। वहीं, निजी जिंदगी में भी एक्टर की जिंदगी में खुशियों ने दस्तक दी है। वे दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने आज रविवार को फैंस के साथ खुशखबरी साझा की है। वे दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं।

विज्ञापन

Ranveer Singh soon to become father 2nd time deepika padukone Announced her second pregnancy shares good news
रणवीर सिंह, दुआ, दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone

बिटिया दुआ के हाथों साझा की खुशखबरी
दीपिका पादुकोण ने दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी अपनी बिटिया दुआ के हाथों साझा की है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उनकी बिटिया दुआ नजर आ रही हैं। पापा रणवीर ने बेटी को गोद में थामा हुआ है। हालांकि, रणवीर का चेहरा नहीं दिख रहा, सिर्फ हाथ नजर आ रहे हैं। वहीं, दुआ का आधा चेहरा दिख रहा है। उनके हाथों में प्रेग्नेंसी किट है। इसके साथ दीपिका ने कैप्शन में इविल आई इमोजी लगाई है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

विज्ञापन
विज्ञापन

परिणीति चोपड़ा से कियारा तक, सेलेब्स ने दी बधाई
दीपिका पादुकोण के पोस्ट पर फैंस बधाई दे रहे हैं। साथ ही कई सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिए हैं और कपल को बधाई दे रहे हैं। परिणीति चोपड़ा, अनन्या पांडे, सामंथा रुथ प्रभु, कियारा आडवाणी, फलक नाज, दानिश पंडोर सहित कई सेलेब्स ने बधाई दी है और रेड हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं।

Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'भूत बंगला' ने घटाया 'धुरंधर 2' का दबदबा, जानें वीकएंड पर क्या हुआ 'डकैत' का हाल?



विज्ञापन

Ranveer Singh soon to become father 2nd time deepika padukone Announced her second pregnancy shares good news
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

कपल ने 2024 में किया था बेबी गर्ल दुआ का स्वागत
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में शादी रचाई थी। शादी के करीब छह साल बाद कपल ने पहली संतान के रूप में बेटी दुआ का स्वागत किया। दीपिका और रणवीर की बिटिया दुआ का जन्म 8 सितंबर 2024 को हुआ था। अब वे दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। दुआ अब दीदी बनने वाली हैं। दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में नजर आएंगी। इसके अलावा वे अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' में भी अहम रोल अदा करेंगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed