फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rekha talks about parineeta and praises vidya balan for her first film

Rekha: जब ‘परिणीता’ के लिए रेखा को देना पड़ा जिंदगी में पहली बार ऑडिशन, एक्ट्रेस ने की विद्या बालन की तारीफ

Tue, 19 Aug 2025 05:46 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 19 Aug 2025 05:46 PM IST
सार

Rekha Praises Vidya Balan: विद्या बालन अभिनीत 'परिणीता' 20 साल दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसकी सोमवार को स्क्रीनिंग हुई। इसी दौरान दिग्गज अभिनेत्री रेखा ने फिल्म के बारे में बात करते हुए विद्या बालन की तारीफ की। 

विज्ञापन
Rekha talks about parineeta and praises vidya balan for her first film
रेखा और विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी 'परिणीता' ने रिलीज के 20 साल पूरे कर लिए हैं, जिसमें विद्या बालन और रेखा मुख्य भूमिका में हैं। बीते दिन सोमवार को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई। इस कार्यक्रम में विद्या बालन, रेखा, दीया मिर्जा जैसे दिग्गज सितारे शिरकत करने पहुंचे। उसी दौरान रेखा ने विद्या बालन की तारीफ की और उनके साथ अपने खास रिश्ते का जिक्र किया। आइए जानते हैं कि रेखा ने क्या कहा। 

विज्ञापन

जब रेखा ने दिया जिंदगी का पहला ऑडिशन

अभिनेत्री रेखा ने 'परिणीता' फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान बातचीत की। उन्होंने कहा, ‘यह मेरी जिंदगी की पहली फिल्म थी जिसके लिए मैंने ऑडिशन दिया था। मुझे तब इसका मतलब भी नहीं पता था। विधु विनोद चोपड़ा ने मुझसे कहा था कि अगर मैं ऑडिशन नहीं दूंगी, तो मैं बाहर हो जाऊंगी। सच कहूं तो, मैं यहां विद्या की वजह से हूं, जब मैंने विधु से पूछा कि फिल्म में कौन है, तो उन्होंने मुझे सैफ अली खान, संजय दत्त और विद्या बालन बताया। फिर मैंने पूछा, 'ये विद्या कौन है?' फिर उन्होंने कहा कि वह मुझे कुछ फुटेज भेजेंगे और उसे देखने के लिए कहा। साथ ही कहा कि अगर मुझे फिल्म करने का मन हो, तभी मैं राजी होऊंगी। उन्होंने मुझे गाना भेजा, मैंने उसे देखा और मैंने फराजाना जी को फोन करके बताया कि हम यह फिल्म कर रहे हैं।’

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Karan Johar: 'अपनी दुआओं में हमेशा याद रखना...', करण जौहर ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, सेलेब्स ने किए कमेंट्स

विज्ञापन
विज्ञापन


रेखा ने कहा- विद्या के रूप में मुझे बेटी मिली
रेखा ने विद्या बालन की तारीफ की और कहा, ‘वह पैदा होने से पहले ही वहां मौजूद थीं, वह परिणीता थीं। मुझे नहीं पता था कि यह फिल्म पहले भी बन चुकी है, लेकिन मेरे लिए 'परिणीता' विद्या बालन हैं। विद्या के रूप में मुझे एक बेटी मिली। फिल्म में ‘कैसी पहेली’ गाने की शूटिंग के दौरान, वह बिना पलक झपकाए बैठी रहीं। पूरा गाना खत्म होने के बाद, वह मेरी वैनिटी वैन में आईं, मेरा हाथ पकड़ा और उसे चूमा,और कहा कि उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। लेकिन आज यह फिल्म देखकर, मैं कहना चाहती हूं कि मुझे नहीं लगता कि मैंने उन्हें देखकर जितना सीखा है, उतना पहले कभी नहीं सीखा।’


कब रिलीज होगी फिल्म?
'परिणीता' फिल्म सिनेमाघरों में 29 अगस्त को दोबारा रिलीज होगी। इस बार निर्माताओं ने फिल्म की क्वालिटी को 8K में बढ़ाकर बडे़ पर्दे पर प्रदर्शित करने का मन बनाया है, जो दर्शकों को नयापन और रोमांचक अनुभव देने का वादा करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed