सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Riddhima Kapoor Sahni Sends Cute Birthday Wishes For Her Niece And Alia Bhatt Ranbir Kapoor Daughter Raha

‘हैप्पी बर्थडे मेरी रारू पारू’, रिद्धिमा कपूर ने प्यार भरे अंदाज में दी भतीजी राहा को जन्मदिन की शुभकामनाएं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 06 Nov 2025 09:11 AM IST
विज्ञापन
सार

Riddhima On Raha Birthday: ऋषी कपूर-नीतू कपूर की बेटी और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी भतीजी के जन्मदिन पर एक प्यारा संदेश लिखा है। जानिए रिद्धिमा ने किस अंदाज में दी राहा को शुभकामनाएं।

Riddhima Kapoor Sahni Sends Cute Birthday Wishes For Her Niece And Alia Bhatt Ranbir Kapoor Daughter Raha
रिद्धिमा कपूर साहनी, राहा, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लाडली राहा आज तीन साल की हो गई हैं। आज 6 नवंबर को राहा अपना तीसरा जन्मदिन मना रही हैं। अब इस मौके पर राहा की बुआ और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी भतीजी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। 

Trending Videos

रिद्धिमा ने दी प्यारी शुभकामना
रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। इसमें उन्होंने राहा को बड़ी ही प्यारी बर्थडे विश दी है। रिद्धिमा ने स्टोरी में एक बड़ा सा पिंक कलर का दिल बनाया है और उस पर राहा लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘प्यार, गले लगाना और खुशी के तीन साल। जन्मदिन मुबारक हो मेरी रारू पारू। तुम हमारी जिंदगी का सबसे प्यारा और नन्हा सितारा हो। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन


अक्सर मम्मी-पापा के साथ देखी जाती हैं राहा
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी। इसके बाद उसी साल 6 नवंबर 2022 को आलिया ने राहा को जन्म दिया था। अब राहा तीन साल की हो चुकी हैं। राहा को अक्सर अपने मम्मी-पापा के साथ एयरपोर्ट पर देखा जाता है। इस दौरान कई मौकों पर राहा का पैपराजी के साथ भी क्यूट इंटरेक्शन देखने को मिला है। राहा कपूर खानदान की सबसे छोटी और प्यारी सदस्य हैं।


यह खबर भी पढ़ेंः क्या आप जानते हैं महेश मांजरेकर रखते हैं अपनी जेब में लहसुन की चटनी? बेटी सई ने किया खुलासा

‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं रणबीर-आलिया
रणबीर-आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो कपल इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा आलिया जहां स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी, जो पहले इसी साल दिसंबर में रिलीज होनी थी। वहीं रणबीर कपूर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को लेकर भी चर्चाओं में है। यह अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed