ऋषभ शेट्टी ने ‘कांतारा चैप्टर 1’ की रिलीज के 50 दिन पूरे होने का मनाया जश्न, पोस्ट साझा कर बताया अनुभव
Rishab Shetty: साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी अभिनीत फिल्म 'कांतार चैप्टर 1' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 50 दिन पूरे हो चुके हैं। इस खास अवसर पर अभिनेता ने एक पोस्ट साझा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। इस फिल्म को थिएटर्स में रिलीज हुए 50 दिन हो चुके हैं। इस अहम मौके पर साउथ एक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खास पोस्ट शेयर करते हुए अपने विचार प्रकट किए हैं। पढ़िए पूरी खबर।
ऋषभ शेट्टी ने कहा- 50 शानदार दिन
एक्टर ऋषभ शेट्टी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंंने फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' से अपनी दिलचस्प तस्वीर साझा की है। इस ट्वीट में अभिनेता ने लिखा- ‘फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ के 50 शानदार दिनों का जश्न। हमारी अद्भुत विरासत और परंपराओं से युक्त एक दिव्य सिनेमाई अनुभव।’ इसके साथ ही अभिनेता ने हैशटैग में 'कांतारा चैप्टर 1' के 50 दिन भी लिखे हैं।
Celebrating 50 glorious days of #KantaraChapter1.
विज्ञापन विज्ञापन
A divine cinematic experience rooted in our timeless heritage and sacred traditions.#50DaysOfKantaraChapter1 ❤️🔥https://t.co/d7It7XIZUO#BlockbusterKantara #KantaraInCinemasNow #DivineBlockbusterKantara #KantaraEverywhere… pic.twitter.com/iEvur0NiQL — Rishab Shetty (@shetty_rishab) November 20, 2025
नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस पोस्ट के आते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने कहा- 'कांतारा के जादू के 50 दिन।' वहीं दूसरे यूजर ने बोला- 'इस फिल्म को देखने के दौरान रोंगटे खड़े हो गए थे।' इसके अलावा अन्य यूजर्स अभिनेता और उनकी टीम को बधाई दे रहे हैं।
50 days of Kantara magic
— lndia::punjab (@HukamCh28911510) November 20, 2025
A divine celebration of our heritage ❤️🔥
It was goosebumps moment while watching 😊
— Arunjey c (@Chinna_waves) November 20, 2025
Congratulations 👏🏼🎆🎈🎊💯 #KantaraChapter1 Team
— Surya Prathap 🤩 (@suryaprathapMSD) November 20, 2025
यह खबर भी पढ़ें: मुंबई लोकल ट्रेन में सफर करते दिखे आर माधवन? वीडियो वायरल होते ही फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन्स
फिल्म के बारे में
फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' के कलेक्शन की बात करें, तो इसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ से अधिक कमा लिए हैं। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने 850 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। यह फिल्म इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है। इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी ने लीड रोल निभाया है, साथ ही एक्टर ने ही फिल्म का डायरेक्शन भी किया है।