सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Robert Downey Jr feels he did his best in the MCU's Iron Man Movies But It went a little bit Unnoticed

Robert Downey Jr: आयरन मैन बन डाउनी जूनियर ने दिया अपना सर्वश्रेष्ठ, बोले- शैली के कारण दिया गया कम ध्यान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 14 Jan 2024 11:18 AM IST
विज्ञापन
सार

रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने कहा, 'मार्वल के कोकून में रहने के बाद मुझे बहुत अच्छा महसूस हुआ जहां मुझे लगता है कि मैंने अब तक का सबसे अच्छा काम किया है, लेकिन इसकी शैली के कारण इस पर थोड़ा ध्यान नहीं दिया गया।' 

Robert Downey Jr feels he did his best in the MCU's Iron Man Movies But It went a little bit Unnoticed
Robert Downey - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

हॉलीवुड स्टार रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने पिछले सप्ताह सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए गोल्डन ग्लोब प्राप्त किया है। रॉबर्ट ने मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) की 10 फिल्मों में आयरन मैन की भूमिका निभाई है। रॉबर्ट डाउनी जूनियर का मानना है कि उन्होंने आयरन मैन फिल्मों में अपना सर्वश्रेष्ठ अभिनय किया है। मगर सुपरहीरो की शैली में उन्हें पर्याप्त पुरस्कार नहीं मिले हैं।

Trending Videos

अपने आयरन मैन के किरदार पर बोले रॉबर्ट डाउनी

रॉब लोव के पॉडकास्ट लिटरली पर ओपेनहाइमर स्टार रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने कहा, 'मार्वल के कोकून में रहने के बाद मुझे बहुत अच्छा महसूस हुआ जहां मुझे लगता है कि मैंने अब तक का सबसे अच्छा काम किया है, लेकिन इसकी शैली के कारण इस पर थोड़ा ध्यान नहीं दिया गया।' रॉबर्ट डाउनी जूनियर आखिरी बार आयरन सूट में 2019 की टी एवेंजर्स: एंडगेम में नजर आए थे। इसमें सुपरहीरो की मौत हो गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन


आयरा के रिसेप्शन में जय सिया राम कहती दिखीं कंगना, रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए हैं उत्सुक


आयरन मैन की भूमिका में आखिरी बार 2019 में आए थे नजर 

रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स यानी की एमसीयू में सुपरहीरो आयरन मैन के रूप में अपना कार्यकाल समाप्त कर दिया था। डाउनी जूनियर ने आखिरी बार 2019 की द एवेंजर्स: एंडगेम में आयरन मैन की भुमिका निभाई थी। फिल्म में उनकी मौत के बाद से दर्शकों को उम्मीद थी कि वह आयरन मैन की भूमिका में वापस नजर आएंगे। मगर, प्रमुख केविन फाईगी ने इस बात की पुष्टि कर दी थी कि किसी जादुई तरीके से सुपरहीरो की मृत्यु के पल को नहीं बदला जाएगा। 


ओपेनहाइमर के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का खिताब

डाउनी जूनियर को हाल ही में गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2024 में ओपेनहाइमर के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया है। यह तीसरा मौका था, जब उन्होंने यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड अपने नाम किया है। क्रिस्टोफर नोलन की 'ओपेनहाइमर' में लुईस स्ट्रॉस की भूमिका निभाने के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता की श्रेणी में पुरस्कृत किया गया। 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में धमाल मचा दिया था। 

Pankaj Tripathi Interview: ईश्वर सबके साथ नहीं रह सकता, वह माता-पिता के रूप में मिलता है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed