सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ruckus On The Sets Of Emraan Hashmis Film In Haridwar Video Goes Viral

इमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर हंगामा, लोगों को पसंद नहीं आई ये बात; हरिद्वार से वायरल हो रहा वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 11 Jun 2026 03:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: इमरान हाशमी इन दिनों उत्तराखंड में हैं। यहां उनकी अपकमिंग फिल्म के सेट पर हंगामा हो गया है। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

Ruckus On The Sets Of Emraan Hashmis Film In Haridwar Video Goes Viral
इमरान हाशमी, वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

इमरान हाशमी अपने नए प्रोजेक्ट के सिलसिले में उत्तराखंड के हरिद्वार में हैं। बताया जाता है कि वह वहां एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म के सेट पर हंगामा हो गया। सेट पर एक नकली रेस्टोरेंट बनाया गया, जिस पर 'कैफे एंड बार' लिखा हुआ साइन बोर्ड लगा था। यह बात वहां के लोगों को पसंद नहीं आई और उनका फिल्म की टीम से विवाद हो गया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।



वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्थानीय लोग साइन बोर्ड पर 'बार' लिखे होने से खुश नहीं हैं। उन्हें लगता है कि इससे हरिद्वार जैसी पवित्र जगह का अपमान होता है। वीडियो में इमरान तो नहीं दिख रहे हैं, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड्स और फिल्म की टीम का एक व्यक्ति लोगों को शांत करने की कोशिश करता हुआ दिख रहा है। इमरान हाशमी ने सेट पर हुए हंगामे के बारे में कोई बयान नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उत्तराखंड में हैं इमरान हाशमी
उत्तराखंड में इमरान के फैंस से मिलने के वीडियो सोशल मीडिया पर आए हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक्टर किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए वहां हैं। हालांकि, प्रोजेक्ट और टीम के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Emraanians (@emraanians)


इमरान के पास कितनी फिल्में हैं?
इमरान हाशमी के पास अभी दो फिल्में हैं। एक 'आवारापन 2' और दूसरी 'G2' (तेलुगु फिल्म)। कुछ दिन पहले 'आवारापन 2' के मेकर्स ने घोषणा की थी कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। ऐसे में फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि इमरान हाशमी उत्तराखंड में फिल्म 'G2' की शूटिंग कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vishesh Films (@visheshfilms)


'आवारापन 2' की रिलीज डेट 
'आवारापन 2' 14 अगस्त, 2026 को रिलीज होने वाली है। इसके निर्देशक नितिन कक्कड़ हैं। यह 2007 की हिट फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल है। इसमें भी इमरान हाश्मी लीड रोल में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed