सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Trp Week 22 Serial Ganga Mai Ki Betiyan To Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 And Anupamaa

‘गंगा माई की बेटियां’ सीरियल का बोलबाला, जानें 22वें हफ्ते की TRP की दौड़ में क्या रहा तुलसी और अनुपमा का हाल?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 11 Jun 2026 03:42 PM IST
विज्ञापन
सार

TRP Week 22: अब तक दर्शकों को टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ पसंद आता है। लेकिन अब पसंद बदलने लगी है। टीआरपी लिस्ट में नए सीरियल्स की एंट्री हो चुकी है। जानिए, 22वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में कौन से सीरियल ने टॉप 5 में जगह बनाई? 

Trp Week 22 Serial Ganga Mai Ki Betiyan To Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 And Anupamaa
टीआरपी लिस्ट में कौन सा सीरियल रहा अव्वल? - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

टीआरपी लिस्ट में पिछले कुछ हफ्तों से बड़ा उल्टफेर हो रहा है। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ और ‘अनुपमा’ जैसे सीरियल्स को नए शोज टक्कर दे रहे हैं। 22वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में ‘गंगा माई की बेटियां’ ने बाजी मारी है। जानिए, 22वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में कौन-कौन से सीरियल शामिल हुए। 

‘गंगा माई की बेटियां’ सीरियल ने जीता फैंस का दिल 
‘गंगा माई की बेटियां’ सीरियल में एक मां और उसकी बेटियों के संघर्ष को दिखाया गया है। इसको 22वें हफ्ते में  1.9 की टीआरपी रेटिंग मिली है, यह सीरियल पहले नंबर पर है। जबकि 21वें हफ्ते में इसको 1.8 की टीआरपी मिली थी। देखा जाए तो 22वें हफ्ते में इस सीरियल की टीआरपी में उछाल आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Trp Week 22 Serial Ganga Mai Ki Betiyan To Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 And Anupamaa
सीरियल 'वसुधा' का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया

सीरियल ‘वसुधा’ और ‘तुम से तुम तक’ ने भी जमाया रंग 
सीरियल ‘वसुधा’ को 22वें हफ्ते में 1.9 की टीआरपी रेटिंग मिली है। यह सीरियल टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। 21वें हफ्ते में भी इसकी टीआरपी इतनी ही थी। यह सीरियल भी एक साधारण लड़की के सपनों, संघर्ष और प्रेम की कहानी को दिखाता है। 
तीसरे नंबर पर सीरियल ‘तुम से तुम तक’ है। इस सीरियल को 22वें हफ्ते में 1.8 की टीआरपी रेटिंग मिली है। 21वें हफ्तें भी इसकी इतनी ही टीआरपी थी। इस सीरियल में ऐसी प्रेम कहानी दिखाई गई है, जिसमें कपल के बीच उम्र का बहुत फासला है। 

विज्ञापन

Trp Week 22 Serial Ganga Mai Ki Betiyan To Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 And Anupamaa
सीरियल 'अनुपमा' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘अनुपमा’ और ‘क्योंकि सास भी कभी…’ का क्या रहा हाल? 
सीरियल ‘अनुपमा’ और ‘क्योंकि सास भी कभी कभी बहु थी 2’ कभी दर्शकों के पसंदीदा सीरियल हुआ करते थे। लेकिन अब इनकी टीआरपी में गिरावट आने लगी है। 22वें हफ्ते में रुपाली गांगुली के सीरियल ‘अनुपमा’ को 1.5 की टीआरपी रेटिंग मिली है, 21वें हफ्ते भी इसकी टीआरपी इतनी ही थी।  22वें हफ्ते में यह सीरियल चौथे नंबर पर है।
वहीं स्मृति ईरानी स्टारर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को 22वें हफ्ते में पांचवें स्थान पर जगह मिली है। इस सीरियल की टीआरपी 22वें हफ्ते में 1.5 है। जबकि 21वें हफ्ते में इसकी टीआरपी 1.6 थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed