सुरभि चंदना ने पैपराजी पर क्यों कसा तंज? फैंस ने भी अभिनेत्री के सुर में मिलाया सुर; देखें वायरल वीडियो
Surbhi Chandna Viral Video: टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना अक्सर ही पैपराजी के साथ दोस्ताना व्यवहार करती हैं। लेकिन हालिया वायरल एक वीडियो में अभिनेत्री ने मजाकिया अंदाज में पैपराजी पर तंज कसा। आखिर सुरभि को ऐसा क्यों करना पड़ा, जानिए?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुरभि चंदना अब एक्टिंग के अलावा प्रोडक्शन की दुनिया में भी उतर आई हैं। बीते दिनों अपने नए प्रोजेक्ट का प्रमोशन वह करती दिखीं। इस दौरान पैपराजी भी इवेंट पर मौजूद थे। सुरभि ने ऑफ शोल्डर टॉप और शॉर्ट स्कर्ट पहनी थी। जब अभिनेत्री ने पैपराजी को देखा तो एक बड़ी बात कह दी। यह बात मजाक में कही गई थी लेकिन एक तरह से तंज की तरह थी। आखिर पैपराजी को क्या बोलीं सुरभि? और फैंस ने भी क्यों उनका साथ दिया?
ये खबर भी पढ़ें: दीपिका कक्कड़ की फिर होगी सर्जरी? पति शोएब ने दी हेल्थ अपडेट; पिता की तबीयत पर कही ये बात
वायरल वीडियो में सुरभि ने क्या कह दिया?
जब पैपराजी सुरभि चंदना की फोटो, वीडियो क्लिक करने लगे, तब वह बाेलीं- ‘इधर उधर का कैप्चर ना हो जाए, इसलिए ऐसे चलते हैं।’ इस पर पैपराजी हंसने लगे। आगे वीडियो में सुरभि ने अपनी स्कर्ट को ठीक से पकड़ा और धीरे-धीरे दरवाजे की तरफ बढ़ गईं। सुरभि के फैंस भी वायरल वीडियो देखकर एक्ट्रेस काे सपोर्ट कर रहे हैं।
बता दें कि कई बार पैपराजी गलत ढंग से एक्ट्रेस की फोटो क्लिक करते है, बैक साइड पर ज्यादा फोकस करते हैं, कैमरा जूम करते हैं। इस बात से कई हीरोइन परेशान हैं। कुछ एक्ट्रेसेस ने पैपराजी के सामने ही इस बात का विरोध किया है। इसी लिस्ट में अब सुरभि चांदना भी शामिल नजर आ रही हैं।
सुरभि चंदना ने बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ मिलकर एक सीरीज ‘इश्क दम और इडली रस्म’ बनाया है। हाल ही में इस सीरीज की शूटिंग भी खत्म हुई है। सुरभि इस शो से बतौर प्रोड्यूसर जुड़ी हैं। इसमें लीड रोल में एक्टर अभिषेक कुमार नजर आएंगे।