{"_id":"6a296447d81bd7488b0a8aa9","slug":"ankita-lokhande-shares-heartwarming-birthday-post-for-tejasswi-prakash-2026-06-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंकिता लोखंडे ने तेजस्वी प्रकाश को दी जन्मदिन की बधाई, लिखी दिल छू लेने वाली बात","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
अंकिता लोखंडे ने तेजस्वी प्रकाश को दी जन्मदिन की बधाई, लिखी दिल छू लेने वाली बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेयी
Updated Wed, 10 Jun 2026 07:00 PM IST
सार
Tejasswi Prakash Birthday: अंकिता लोखंडे ने तेजस्वी प्रकाश को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। इसके साथ ही अंकिता ने सोशल मीडिया अकाउंट पर तेजस्वी और खुद की कुछ यादगार तस्वीरों का कोलाज साझा किया।
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता लोखंडे और तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश आज 10 जून को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर तेजस्वी की दोस्त और टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। इसके साथ ही तेजस्वी के लिए एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा है। दोनों की दोस्ती फैंस के बीच काफी पसंद की जाती है।
2 of 5
अंकिता लोखंडे और तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : इंस्टाग्राम
इंस्टाग्राम पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरों का कोलाज
अंकिता ने इंस्टाग्राम पर तेजस्वी के साथ अपनी कुछ खूबसूरत यादों का एक फोटो कोलाज शेयर किया है। इस कोलाज के साथ अंकिता ने कैप्शन में लिखा, 'लव यू तेजस्वी, तुम मेरी हो।' इसके साथ उन्होंने दिल और किस वाले इमोजी भी बनाए। दरअसल, ये तस्वीरें उनके शो 'सेलिब्रिटी लाफ्टर शेफ्स' के सेट की हैं, जहां दोनों मस्ती करती और गले मिलती नजर आ रही हैं।
3 of 5
तेजस्वी प्रकाश और अंकिता लोखंडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
मराठी में गपशप और सेट की मस्ती
चूंकि अंकिता और तेजस्वी दोनों ही महाराष्ट्र की रहने वाली हैं, इसलिए वे सेट पर अक्सर अपनी मातृभाषा मराठी में बातें करती हैं। उनकी यह बातचीत सुनकर सेट के बाकी लोग अक्सर सोच में पड़ जाते हैं, जो काफी मजेदार होता है। सोशल मीडिया पर भी इनके पीछे के मजेदार वीडियो खूब वायरल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अंकिता लोखंडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
अंकिता का करियर
अंकिता लोखंडे ने शो 'पवित्र रिश्ता' में 'अर्चना' के रूप में पहचान बनाई। अंकिता का करियर लगभग 15 साल का है। अंकिता ने टीवी सीरियल्स के अलावा फिल्मों में भी काम किया है। अंकिता ने 'मणिकर्णिका' और 'बाघी 3' जैसी फिल्मों में काम किया है। अंकिता ने बिजनेसमैन विक्की जैन से शादी की है।
विज्ञापन
5 of 5
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : सोशल मीडिया
तेजस्वी का करियर
तेजस्वी प्रकाश ने टीवी शो 'स्वरागिनी' में 'रागिनी' के रूप में पहचान बनाई। इसके अलावा तेजस्वी 'बिग बॉस 15' की विनर रह चुकी हैं। तेजस्वी ने नेटफ्लिक्स की सीरीज 'देसी ब्लिंग' में भी काम किया है। तेजस्वी टीवी अभिनेता करण कुंद्रा के साथ रिलेशनशिप में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।