सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Supreme Court recuses himself from hearing Jacqueline Fernandez plea in money laundering case

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: दूसरी बेंच के पास भेजा जाएगा जैकलीन फर्नांडिस का केस; जज ने सुनवाई से वापस लिया अपना नाम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 11 Jun 2026 01:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Money Laundering Case: 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस का नाम है। उनके इस मामले को अब दूसरी बेंच के पास भेजा जाएगा। आज गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट के जज ने सुनवाई से अपना नाम वापस ले लिया है।

Supreme Court recuses himself from hearing Jacqueline Fernandez plea in money laundering case
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस का नाम भी है। इस मामले में अभिनेत्री ने अपने खिलाफ आरोप तय करने के दिल्ली की एक कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी। मामला सुप्रीम कोर्ट में है। मगर, अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के जज प्रशांत कुमार मिश्रा ने सुनवाई से अपना नाम वापस ले लिया है। यह केस दूसरी बेंच के पास भेजा जाएगा।

Supreme Court recuses himself from hearing Jacqueline Fernandez plea in money laundering case
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : एएनआई

सुप्रीम कोर्ट के जज ने क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा ने आज गुरुवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की उस याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया, जिसमें उन्होंने 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपने खिलाफ आरोप तय करने के दिल्ली कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी। शुरुआत में ही, जस्टिस मिश्रा और जस्टिस अतुल एस. चंदुरकर की बेंच ने एक्ट्रेस के वकील और प्रवर्तन निदेशालय (ED) को बताया कि इस मामले को किसी दूसरी बेंच के पास भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Supreme Court recuses himself from hearing Jacqueline Fernandez plea in money laundering case
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : एएनआई

कब होगी अगली सुनवाई?
जस्टिस मिश्रा ने कहा, 'एक दिक्कत है। इससे जुड़े एक मामले में मेरे बेटे ने सरकार की तरफ से पैरवी की थी। इस मामले को 25 जून को ऐसी बेंच के सामने लिस्ट करें, जिसमें हममें से कोई भी सदस्य न हो'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed