फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

36 साल के करियर के बाद रिटायरमेंट पर बोले अक्षय कुमार, अभिनेता पंकज धीर को भी किया याद; देखें वायरल वीडियो

Thu, 11 Jun 2026 05:04 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Thu, 11 Jun 2026 05:04 PM IST
सार

welcome to the jungle Akshay Kumar: आज अक्षय कुमार की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अक्षय ने फिल्म से जुड़ी और अपने बारे में कई बातों पर खुलकर बात की।

विज्ञापन
akshay kumar speaks on retirement plan his fees and on pankaj dheer at trailer launch of welcome to the jungle
अक्षय कुमार-वेलकम टू द जंगल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम 3' का ट्रेलर काफी लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज रिलीज हो गया है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर अक्षय ने इस फिल्म में अपनी फीस के साथ ही अपने रिटायरमेंट प्लान के बारे में भी खुलकर बात की। इसके साथ ही अक्षय ने इस दौरान दिवगंत अभिनेता पंकज धीर को भी याद किया।

akshay kumar speaks on retirement plan his fees and on pankaj dheer at trailer launch of welcome to the jungle
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' - फोटो : इंस्टाग्राम

रिटायरमेंट पर क्या बोले अक्षय कुमार
'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान जब अक्षय कुमार से उनके रिटायरमेंट प्लान के बारे में पूछा गया तो अभिनेता ने बिना किसी देरी के जवाब दिया। अक्षय ने कहा, 'आखिरकार रिटायरमेंट के बाद क्या होगा, घर पर बैठे उन्हें इलेक्ट्रीशियन का काम मिल जाएगा, गार्डनर बन जाऊंग और घर के सारे काम काज मिल जाएंगे।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)




अक्षय ने आगे कहा, 'सबसे अच्छा है कि मैं काम पर जाऊं और रिटायरमेंट न लूं।' अक्षय ने आगे यह भी कहा, 'सुबह 4 बजे उन्हें रोजाना 5 सैकेंड के लिए रिटायरमेंट का ख्याल आता है, लेकिन उसके बाद उन्हें याद आता है कि शूटिंग पर जाना है क्योंकि वहां पर 300 लोग उनका सेट पर इंतजार कर रहे होते हैं।' इसके बाद अक्षय ने कहा कि वह खुद से कहते हैं कि अब तो 36 साल गुजर गए हैं, रिटायरमेंट को लेकर वह अगले दिन सेचेंगे।
akshay kumar speaks on retirement plan his fees and on pankaj dheer at trailer launch of welcome to the jungle
वेलकम टू द जंगल - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

'वेकलम 3' के लिए अक्षय की फीस
'वेकलम टू द जंगल' में अपनी फीस को लेकर अक्षय ने खुलासा किया कि उन्हें इस फिल्म के लिए 1.7 करोड़ रुपये नहीं मिले हैं। यह फिल्म उन्होंने इसलिए की क्योंकि नीरज वोरा की लिखी यह कहानी उन्हें बेहद पसंद आई।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)



स्ट्रगलिंग के दिनों को याद करते हुए अक्षय ने कहा कि वह 36 साल से प्रियदर्शन, नीरज वोरा और साजिद नाडियावाला को जानते हैं, जब वह इस फिल्म इंडस्ट्री में आए थे। उन्होंने इन तीनों से बहुत कुछ सीखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar speaks on retirement plan his fees and on pankaj dheer at trailer launch of welcome to the jungle
वेलकम टू द जंगल - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

पंकज धीर को किया याद
'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अक्षय ने दिवंगत अभिनेता पंकज धीर को याद किया। अक्षय ने कहा, 'मेरे बहुत अच्छे दोस्त पंकज पहली फिल्म में विलेन बने थे और आप सभी यह जानते हैं कि यह उनकी आखिरी फिल्म थी।' अक्षय ने आगे कहा कि वह पंकज को बेहद प्यार करते हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Snehkumar Zala (@sneyhzala)


यह भी पढ़ें: कटरीना की फैन हैं दिशा पाटनी, वायरल वीडिया में अक्षय को लेकर कही यह खास बात; जॉनी लीवर ने महमूद को बताया गुरु
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed