सब्सक्राइब करें

'मोहरा' के 30 साल बाद फिर साथ दिखेंगे अक्षय-सुनील और रवीना, देखें 'वेलकम टू द जंगल' की बीटीएस तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Wed, 10 Jun 2026 11:58 PM IST
सार

Welcome 3: 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च से पहले रवीना टंडन का अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ 'मोहरा' फिल्म का रियूनियन मोमेंट सबका ध्यान खींच रहा है। रवीना ने सोशल मीडिया पर 'वेलकम 3' के सेट की कई बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं।

विज्ञापन
Raveena Tandon Mohra reunion with Akshay Kumar Suniel Shetty steals spotlight ahead of Welcome To The Jungle
अक्षय- रवीना और सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

1994 में रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'मोहरा' के पूरे 30 साल बाद अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और रवीना टंडन की सुपरहिट तिकड़ी एक बार फिर पर्दे पर साथ वापसी कर रही है। ये तीनों कलाकार जल्द ही कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में एक साथ नजर आएंगे। रवीना ने आज 'वेलकम 3' के सेट से कई बीटीएस तस्वीरें शेयर कर फैंस का दिल फिर से जीत लिया है।

Raveena Tandon Mohra reunion with Akshay Kumar Suniel Shetty steals spotlight ahead of Welcome To The Jungle
वेलकम 3 के सेट की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम

रवीना टंडन ने शेयर कीं पुरानी यादें
फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद रवीना टंडन ने अपने इंस्टाग्राम पर सेट के पीछे की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने अक्षय और सुनील शेट्टी के साथ अपनी एक पुरानी फोटो भी पोस्ट की है।

Raveena Tandon Mohra reunion with Akshay Kumar Suniel Shetty steals spotlight ahead of Welcome To The Jungle
अक्षय- रवीना और सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस को याद आई 'मोहरा' फिल्म
फैंस को 'मोहरा' फिल्म और उसके सुपरहिट गाने 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' के दिनों की याद दिला दी। रवीना ने सोशल मीडिया पर पूरी टीम के प्रति अपना प्यार जताया और बताया कि वह सबको बहुत मिस करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Raveena Tandon Mohra reunion with Akshay Kumar Suniel Shetty steals spotlight ahead of Welcome To The Jungle
वेलकम 3 के सेट की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम

कब रिलीज होगी 'वेलकम 3'
फिल्म 'वेलकम 3' का धमाकेदार ट्रेलर 11 जून को एक बड़े इवेंट में रिलीज किया जाएगा। 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है और इसके निर्माता फिरोज नाडियाडवाला हैं। यह मशहूर 'वेलकम' सीरीज की अगली फिल्म है।

विज्ञापन
Raveena Tandon Mohra reunion with Akshay Kumar Suniel Shetty steals spotlight ahead of Welcome To The Jungle
वेलकम 3 के सेट की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म में नजर आएगी सितारों की फौज
'वेलकम टू द जंगल' में न सिर्फ पुरानी तिकड़ी है, बल्कि बॉलीवुड के कई और बड़े कलाकार भी कॉमेडी का तड़का लगाते दिखेंगे। फिल्म के मुख्य कलाकारों में परेश रावल, दिशा पाटनी और अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जैकलीन फर्नांडीज, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, आफताब शिवदासानी, लारा दत्ता, श्रेयस, तुषार कपूर और दलेर मेहंदी नजर आएंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon)

यह भी पढ़ें: कैसे मिला पवन कल्याण को यह नाम? आंध्र के डिप्टी CM ने बताया दिलचस्प किस्सा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed