सब्सक्राइब करें

'है जवानी तो इश्क होना है' और 'बंदर' में किसके लिए शुभ रहा बुधवार? जानें दोनों फिल्मों का छठे दिन का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Wed, 10 Jun 2026 10:43 PM IST
सार

Hai Jawani To Ishq Hona Hai Vs Bandar Box Office Collection: निर्देशक डेविड धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' और अनुराग कश्यप की फिल्म 'बंदर' इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है। जानिए आज बुधवार को इन दोनों बॉलीवुड फिल्मों ने कितने का कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
hai jawani to ishq hona hai vs Bandar box office collection Day 6 movies Varun Dhawan bobby deol films
'है जवानी तो इश्क होना है' VS 'बंदर' का कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' और बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जानिए आज छठे दिन 'है जवानी तो इश्क होना है' और 'बंदर' मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कितने का कारोबार कर लिया है।

hai jawani to ishq hona hai vs Bandar box office collection Day 6 movies Varun Dhawan bobby deol films
है जवानी तो इश्क होना है - फोटो : X

'है जवानी तो इश्क होना है' की अब तक की कमाई

  • पहले दिन शुक्रवार को फिल्म ने 7.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
  • दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 7.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
  • तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
  • चौथे दिन सोमवार को फिल्म ने 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की
  • पांचवें दिन मंगलवार को फिल्म ने 3.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
  • वहीं आज वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की इस फिल्म का छठे दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है 
hai jawani to ishq hona hai vs Bandar box office collection Day 6 movies Varun Dhawan bobby deol films
है जवानी तो इश्क होना है - फोटो : X

'है जवानी तो इश्क होना है' का छठे दिन का कलेक्शन
'है जवानी तो इश्क होना है' ने आज छठे दिन पहले बुधवार को 2.32 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जो लगातार बढ़ेगी। वरुण धवन की इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 33.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। जो फिल्म 'बंदर' के मुकाबले ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
hai jawani to ishq hona hai vs Bandar box office collection Day 6 movies Varun Dhawan bobby deol films
फिल्म 'बंदर' का रिव्यू - फोटो : इंस्टाग्राम@iambobbydeol

'बंदर' का अब तक का कलेक्शन

  • फिल्म 'बंदर' ने पहले दिन 50 लाख रुपये की कमाई से अपनी शुरुआत की
  • दूसरे दिन शनिवार को 'बंदर' ने 95 लाख रुपये का कलेक्शन किया
  • तीसरे दिन रविवार को 'बंदर' ने 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
  • चौथे दिन सोमवार को इस फिल्म ने 30 लाख रुपये की कमाई की
  • पांचवें दिन मंगलवार को फिल्म ने 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया
  • बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की फिल्म 'बंदर' का आज पहले बुधवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है
विज्ञापन
hai jawani to ishq hona hai vs Bandar box office collection Day 6 movies Varun Dhawan bobby deol films
फिल्म बंदर - फोटो : X

'बंदर' का छठे दिन का कलेक्शन
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म 'बंदर' ने आज पहले बुधवार को छठे दिन 20 लाख रुपये की कमाई की है, जो लगातार बढ़ेगी। बॉबी देओल की 'बंदर' मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 3.35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जो वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से काफी कम है।

यह भी पढ़ें: Peddi Collection: कैसा रहा 'पेद्दी' के लिए बुधवार का दिन? जानें राम चरण-जान्हवी कपूर की फिल्म का कलेक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed