मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन और बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी प्रणित मोरे इन दिनों एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। सोशल मीडिया पर भारी विरोध और आलोचना झेलने के बाद उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया है। आइए जानते हैं कि यह पूरा मामला क्या है।
विवाद के बीच प्रणित मोरे ने बंद किया इंस्टाग्राम, दूसरे अकाउंट पर किए जा रहे ट्रोल; यूजर्स बोले- शर्म करो
Pranit More Deactivates Instagram: प्रणित मोरे ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है। वह हाल ही में अपने एक शो को लेकर विवादों में आ गए हैं। जानें प्रणित मोरे का विवाद और इंस्टाग्राम डिलीट करने की वजह?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाद की शुरुआत कैसे हुई?
हाल ही में प्रणित मोरे के एक लाइव शो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। शो के दौरान दर्शकों के बीच बैठे हिमांशु जांगरा नाम के एक लड़के ने महिलाओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की। दरअसल, हिमांशु ने बताया कि वह एक महिला के साथ डेट पर गया था, जहां उन्होंने ₹370 की चिकन बिरयानी खाई। इसके बाद जब महिला ने उसे घर छोड़ने के लिए कहा, तो उसने खर्च किए गए पैसों की वसूली करने की बात कही।
प्रणित का रिएक्शन
इस पूरी बातचीत के दौरान कॉमेडियन प्रणित मोरे उस लड़के की बातों पर आपत्ति जताने के बजाय, उसका मजाक उड़ाते और हंसते हुए नजर आए। इसके बाद उन्होंने इस वीडियो को अपने चैनल पर अपलोड भी कर दिया।
सोशल मीडिया पर मशहूर हस्तियों ने जताया गुस्सा
वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर लोग प्रणित और उस लड़के पर भड़क गए। मनोरंजन जगत और सोशल मीडिया की कई बड़ी हस्तियों ने इसकी कड़ी निंदा की। मशहूर कंटेंट क्रिएटर कुशा कपिला और डॉली सिंह ने इस शो की जमकर आलोचना की।
View this post on Instagram
A post shared by Raunaq Rajani (@sirraunaqrajani)
कुशा कपिला ने लिखा, 'ऐसी क्लिप को इंटरनेट पर अपलोड करना एक विकल्प है। यह कोई कॉमेडी नहीं है, बल्कि सिर्फ रीएक्शन पाने के लिए बनाया गया कंटेंट है।' उन्होंने पुरुषों से अपील की कि वे ऐसे मामलों में चुप रहने के बजाय दूसरे मर्दों की गलत बातों का विरोध करें। कुशा के अलावा साक्षी शिवदासानी, उर्फी जावेद और कॉमेडियन रौनक रजानी जैसी हस्तियों ने भी प्रणित मोरे पर अपने शो के जरिए ऐसी घटिया सोच को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
जब सलमान खान ने लगाई थी क्लास
यह पहली बार नहीं है जब प्रणित विवादों में आए हैं। साल 2025 में जब वह 'बिग बॉस' में थे, तब शो के होस्ट और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने भी उन पर अपना नाम इस्तेमाल कर गलत मजाक बनाने के लिए गुस्सा जाहिर किया था। सलमान ने उनसे कहा था कि लोगों को हंसाने के लिए किसी भी हद तक जाना और ऐसा मजाक करना बिल्कुल सही नहीं है।यह भी पढ़ें: इम्तियाज अली और दिलजीत दोसांझ ने शरणार्थियों को दी श्रद्धांजलि, समर्पित किया 'क्या कमाल है' गाना