फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Saif Ali Khan like Mahabharat Wants To See It On Screen says Is The Greatest Story Ever Told

WAVES 2025: सैफ अली खान को 'महाभारत' की कहानी सबसे ज्यादा अच्छी लगी, इस प्लेटफॉर्म पर देखना चाहते हैं

Sat, 03 May 2025 08:15 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 03 May 2025 08:15 PM IST
सार

Saif Ali Khan in WAVES 2025: सैफ अली खान ने बताया है कि उन्हें सबसे ज्यादा कौन सी कहानी अच्छी लगती है और वह इसे किस प्लेटफॉर्म पर देखना चाहते हैं।

विज्ञापन
Saif Ali Khan like Mahabharat Wants To See It On Screen says Is The Greatest Story Ever Told
सैफ अली खान के साथ टेड सारंडोस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

वेव्स समिट में अभिनेता सैफ अली खान भी पहुंचे हैं। यहां उन्होंने नेटफ्लिक्स के सह-सीईओ टेड सारंडोस के साथ बातचीत में अपनी सिनेमाई समझ को बताया। सैफ अली खान ने बताया कि उन्हें किस तरह की फिल्में पसंद आती हैं। उन्होंने वैश्विक सिनेमा और कहानी कहने वाले प्रारूपों के विकसित परिदृश्य के बारे में भी बात की।
विज्ञापन

सैफ को पसंद है महाभारत की कहानी
सैफ अली खान ने कहा 'मुझे ऐतिहासिक फिल्में पसंद आती हैं। जो फिल्में दूसरी संस्कृति की होती हैं, शायद जापानी फिल्में भी पसंद आती हैं। महाभारत एक ऐसी कहानी है जो अब तक की कही गई कहानियों में सबसे अच्छी है। यह सबसे अच्छे महाकाव्यों में से एक है। मैं फिल्मों में उस तरह के माहौल को देखना चाहूंगा। बड़े पैमाने पर युद्ध, जो जिंदगी को इतिहास के पन्नों पर ले आए।' 
Sooraj Pancholi Exclusive: मेरे जीवन में मां के बाद दूसरा नंबर सलमान खान का ही है, शिवकृपा से अब सब ठीक है
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Saif Ali Khan like Mahabharat Wants To See It On Screen says Is The Greatest Story Ever Told
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
लंबी कहानियां देखना चाहते हैं सैफ
सैफ अली खान ने महाभारत की तरह की कहानियों को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर दिखाए जाने पर जोर डाला। उन्होंने कहा 'मुझे लगता है कि लंबी कहानियां स्ट्रीमिंग के लिए सबसे अच्छी होती हैं।'
इस तरह से देखें तो पता चलता है कि सैफ अली खान ऐतिहासिक, परंपरा और विरासत वाली कहानी पसंद करते हैं। वह इस तरह की कहानियों को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर देखना चाहते हैं।
Waves 2025: भारत में इस जगह बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा सिनेमा, निर्माता अभिषेक और विक्रम ने किया ऐलान
 
विज्ञापन

इस फिल्म में नजर आएंगे सैफ
आपको बता दें कि सैफ अली खान साल 2016 की मलयालम हिट 'ओपम' के हिंदी रीमेक में नजर आने वाले हैं। अभिनेता और फिल्म निर्माता प्रियदर्शन इस पर बातचीत कर रहे हैं। 'ओपम' के रीमेक में बॉबी देओल होंगे जो सैफ अली खान के विरोधी होंगे। दिलचस्प बात यह है कि मूल मलयालम फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाने वाले समुथिरकानी भी हिंदी संस्करण में अहम किरदार निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed