फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman Khan Aamir Khan Cult Comedy Film Andaz Apna Apna Ready To Re Release In Theaters On 25th April

Salman-Aamir: एक बार फिर सिनेमाघरों में सबको हंसाने आ रही आमिर-सलमान की जोड़ी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Tue, 01 Apr 2025 07:17 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 01 Apr 2025 07:17 PM IST
सार

Andaz Apna Apna Re-Release: आमिर खान और सलमान खान की फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ तो आपको याद ही होगी। अब एक बार फिर ये फिल्म सबको हंसाने और गुदगुदाने आ रही है। जानिए कब री-रिलीज हो रही है ये कल्ट कॉमेडी फिल्म।

विज्ञापन
Salman Khan Aamir Khan Cult Comedy Film Andaz Apna Apna Ready To Re Release In Theaters On 25th April
आमिर खान- सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान और आमिर खान एक बार फिरसे एकसाथ सिनेमाघरों में आपको हंसाने आ रहे हैं। सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ को रिलीज हुए अभी तीन दिन ही बीते हैं, अब सलमान खान की एक और बड़ी फिल्म सिनेमाघरों में आने को तैयार है। ये फिल्म है आमिर खान और सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’, जो थिएटर में री-रिलीज होने जा रही है।

विज्ञापन

फिल्म से जुड़े लोगों ने साझा की जानकारी
बॉलीवुड की कल्ट फिल्मों में गिनी जाने वाली ‘अंदाज अपना अपना’ सिनेमाघरों में री-रिलीज हो रही है। इस बात की जानकारी फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर विनय पिक्चर्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए साझा की है। अपनी पोस्ट में फिल्म का एक कार्टून पोस्टर जारी करते हुए मेकर्स ने लिखा, “पागलपन को फिर से जीने के लिए तैयार हो जाइए। ‘अंदाज अपना अपना’ 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो रही है। इस कल्ट-क्लासिक फिल्म का नए अंदाज में बड़े पर्दे पर लुत्फ उठाइए। ट्रेलर जल्द ही जारी होगा।”

विज्ञापन

 



यह खबर भी पढ़ें: Shalini Pandey: जब शालिनी पांडे की वैन में कपड़े बदलते वक्त अंदर आ गया डायरेक्टर, चीख उठीं एक्ट्रेस

 

राजकुमार संतोषी ने किया है फिल्म का निर्देशन
राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित यह फिल्म साल 1994 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आमिर खान और सलमान खान के अलावा, करिश्मा कपूर, रवीना टंडन, परेश रावल और शक्ति कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: L2 Empuraan: विवाद के बाद फिर से सेंसर की गई 'एल 2 एम्पुरान', जानिए कितने सीन पर चली कैंची

रिलीज के वक्त फ्लॉप हो गई थी फिल्म
आज बॉलीवुड की यादगार कॉमेडी फिल्मों में गिनी जाने वाली अंदाज अपना अपना अपनी रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। दर्शकों ने उस समय फिल्म को पसंद नहीं किया था। हालांकि, बाद में ये फिल्म हिंदी सिनेमा की एक यादगार फिल्म बन गई। अब इसकी गिनती बॉलीवुड की चुनिंदा कॉमेडी फिल्मों में होती है। फिल्म का एक-एक सीन और डायलॉग लोगों को मुंहजुबानी याद है। अब एक बार फिर ये फिल्म लोगों को हंसाने सिनेमाघरों में आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed