फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   salman khan sister arpita khan sell bandra house worth rs 22 crore shifts to new Worli home with aayush sharma

Arpita-Aayush: सलमान की बहन अर्पिता ने इतने करोड़ में बेचा बांद्रा स्थित घर, आयुष के साथ नए मकान में हुईं शिफ्ट

Sat, 19 Oct 2024 09:10 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 19 Oct 2024 09:10 PM IST
सार

सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने अपना मुंबई के बांद्रा में स्थित घर को 22 करोड़ रुपये में बेच दिया है और पति आयुष शर्मा के साथ वर्ली के नए घर में शिफ्ट हो गई हैं।

विज्ञापन
salman khan sister arpita khan sell bandra house worth rs 22 crore shifts to new Worli home with aayush sharma
आयुष शर्मा और अर्पिता खान शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम: @arpitakhansharma

विस्तार

सलमान खान एक ओर बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले और लॉरेंस बिश्नोई से मिली धमकी को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं, अब इस बीच उनकी बहन जुड़ी एक नई जानकरी सामने आई है। आयुष शर्मा और अर्पिता खान शर्मा बॉलीवुड के बेहद चर्चित कपल हैं। अब यह जोड़ा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। दोनों ने बांद्रा में अपना मशहूर पार्टी हाउस 22 करोड़ रुपये में बेच दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जोड़े ने वर्ली में एक नया आलीशान घर खरीदा है। आयुष और अर्पिता ने 2022 में अपना बांद्रा स्थित घर 10 करोड़ रुपये में खरीदा। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घर मुंबई के उपनगर खार पश्चिम में स्थित बताया जा रहा है।

विज्ञापन

अर्पिता-आयुष का अपार्टमेंट
खार स्थित यह प्रॉपर्टी सतगुरु डेवलपर्स की फ्लाइंग कार्पेट गगनचुंबी इमारत की 12वीं मंजिल पर है। यह अपार्टमेंट 1750 वर्ग फीट में फैला है और इसमें चार पार्किंग स्पेस हैं। दावा किया गया है कि 4 फरवरी को अर्पिता ने संपत्ति पंजीकृत की और 40 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी का भुगतान किया। यह संपत्ति बॉम्बे जिमखाना के करीब थी और संपत्ति का किराया 1.75 लाख रुपये से लेकर दो लाख रुपये प्रति माह तक था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने करोड़ रुपये में बेचा घर
अब, 2024 में उन्होंने अपना खार वाला घर 22 करोड़ रुपये में बेच दिया है। वर्ली में उनके नए घर का विवरण अभी भी गुप्त रखा गया है, क्योंकि उन्होंने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। अर्पिता खान शर्मा ने 2014 में अभिनेता आयुष शर्मा से शादी की और वे दो बच्चों के माता-पिता हैं- बेटा आहिल, जिसका जन्म 2016 में हुआ और बेटी आयत, जिसका जन्म 2019 में हुआ।

विज्ञापन

आयुष की आने वाली फिल्म
काम की बात करें तो आयुष अगली बार इसाबेल कैफ के साथ क्वाथा में नजर आएंगे। यह फिल्म भारतीय सेना से जुड़ी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इसका निर्देशन करण ललित बुटानी ने किया है और इसकी कहानी करण बुटानी ने ही लिखी है। उन्हें फिल्म लवयात्री, अंतिम और रुस्लान में उनकी बेहतरीन भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। वह म्यूजिक वीडियो मांझा, पहली पहली बारिश, चुम्मा चुम्मा, तेरा होके नचदा फिरा और गलती का भी हिस्सा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed