{"_id":"6a44f2746dc58a9bcb0cc71d","slug":"samay-raina-india-s-got-latent-new-guest-fans-think-it-may-be-varun-dhawan-to-other-actors-2026-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आलिया भट्ट के बाद समय रैना के शो में कौन होगा नया गेस्ट? फैंस ने लगाईं अटकलें; एक का नाम जानकर यूजर्स हुए दंग","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
आलिया भट्ट के बाद समय रैना के शो में कौन होगा नया गेस्ट? फैंस ने लगाईं अटकलें; एक का नाम जानकर यूजर्स हुए दंग
Wed, 01 Jul 2026 04:27 PM IST
पूनम कंडारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Wed, 01 Jul 2026 04:27 PM IST
सार
Samay Raina India's Got Latent Show New Guest: समय रैना ने एक पोस्ट साझा की है, जिसमें ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के अगले गेस्ट के चेहरे को छिपा दिया है। जानिए, कौन हो सकता है वो सेलिब्रिटी?
विज्ञापन
समय रैना के शो में कौन होगा अगला गेस्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@samayraiinas
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में नया गेस्ट कौन होगा? इसे लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है। समय ने एक पोस्ट साझा की, जिसमें अगले एपिसोड के गेस्ट का चेहरा छिपा दिया है। अब फैंस कई नामों को लेकर अटकलें लगा रहे हैं। जानिए, फैंस के हिसाब से कौन होगा समय रैना के शो का गेस्ट?
विज्ञापन
इन एक्टर्स के नाम की फैंस ने लगाई अटकलें
फैंस ने जब समय रैना की पोस्ट देखी तो उसमें गेस्ट के चेहरे पर नींबू मिर्ची और नजर न लगने वाला इमोजी लगा था। इससे पता नहीं चल रहा था कि वो सेलिब्रिटी कौन है, जो गेस्ट बनकर समय के शो में आया है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस ने कई नामों की अटकलें लगाना शुरू कर दिया। किसी ने वरुण धवन का नाम लिया, तो किसी ने आयुष्मान खुराना का नाम लिया है। वहीं कुछ यूजर्स ने यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया का नाम भी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखा।
विज्ञापन
बता दें कि पहले सीजन में रणवीर अल्लाहबादिया के कारण ही एक कंट्रोवर्सी हुई थी। इस वजह से ही ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ बंद हो गया था। समय रैना को पुलिस और कोर्ट के चक्कर काटने पड़े थे।
विज्ञापन
'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में आलिया भट्ट और समय रैना
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
पहले एपिसोड में गेस्ट के तौर पर शामिल हुई थीं आलिया
समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बतौर गेस्ट शामिल हुईं। वह इस शो में अपनी फिल्म ‘अल्फा’ का प्रमोशन करने पहुंची थीं। पहले ही एपिसोड में समय रैना ने आलिया का जमकर मजाक बनाया। वहीं आलिया ने भी समय रैना को मुंहतोड़ जवाब दिया। पहले एपिसोड को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था।
समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बतौर गेस्ट शामिल हुईं। वह इस शो में अपनी फिल्म ‘अल्फा’ का प्रमोशन करने पहुंची थीं। पहले ही एपिसोड में समय रैना ने आलिया का जमकर मजाक बनाया। वहीं आलिया ने भी समय रैना को मुंहतोड़ जवाब दिया। पहले एपिसोड को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था।