फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Samay Raina Reveals Who Was The Mystery Girl With Him Reveals Her Identity

मेधा शंकर या कोई और? आखिर समय रैना के साथ कौन थी ये मिस्ट्री गर्ल? कॉमेडियन ने फोटो शेयर कर किया खुलासा

Sat, 18 Jul 2026 09:22 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 18 Jul 2026 09:22 AM IST
सार

Samay Raina with Mystery Girl: बीते दिनों कॉमेडियन समय रैना एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर खूब चर्चा होने लगी थी। अब उस मिस्ट्री गर्ल का खुलासा हो गया है। जानिए कौन है वो। 

विज्ञापन
Samay Raina Reveals Who Was The Mystery Girl With Him Reveals Her Identity
समय रैना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुछ समय पहले समय रैना और फिल्म '12th फेल' एक्ट्रेस मेधा शंकर के बीच अफेयर के रूमर्स सामने आए थे। इसके बाद हाल ही में उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें वो एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आ रहे थे। अब कॉमेडियन ने मिस्ट्री गर्ल की पहचान का खुलासा किया है। 

विज्ञापन

वायरल वीडियो में क्या था? 
वायरल वीडियो में समय एक जगह से बाहर निकलते नजर आए थे, जहां उन्हें देखने के लिए पैपराजी और फैंस की भीड़ जमा हो गई थी। इसी दौरान समय उस लड़की का हाथ पकड़कर उसे भीड़ से सुरक्षित निकालते दिखे और दोनों कार की ओर बढ़ते नजर आए।

विज्ञापन


इस छोटे से जेस्चर ने इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोरी और लोग कयास लगाने लगे कि क्या ये उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड हैं। हालांकि, लड़की ने मास्क पहन रखा था, जिससे उसकी पहचान साफ नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

आखिर कौन है ये मिस्ट्री गर्ल? 
अब इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए, कॉमेडियन ने खुद इस मिस्ट्री गर्ल का खुलासा कर दिया है। उन्होंने बताया कि वह कोई और नहीं, बल्कि चांदनी आनंद घई हैं, जो समय के सबसे अच्छे दोस्त बलराज सिंह घई की पत्नी हैं।

बलराज और चांदनी, दोनों ही समय के काफी करीबी दोस्त हैं, जिसकी वजह से ये डेटिंग वाली खबरें और भी मजेदार लगने लगीं।

शुक्रवार को समय ने चांदनी के साथ एक फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, ‘मिस्ट्री गर्ल चांदनी के साथ।’ बाद में चांदनी ने भी इस स्टोरी को रीपोस्ट करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘आखिरकार खुलासा हो गया’, साथ में एक हंसने वाला इमोजी भी लगाया।

Samay Raina Reveals Who Was The Mystery Girl With Him Reveals Her Identity
समय रैना और मेधा शंकर - फोटो : सोशल मीडिया

मेधा शंकर संग डेटिंग की खबरें? 
कुछ दिनों पहले मेधा शंकर के साथ समय रैना के डेटिंग रूमर्स भी सामने आए थे। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया गया कि दोनों को एक ही जगह पर साथ देखा गया।

पोस्ट में यह भी कहा गया कि जैसे ही दोनों ने पैपराजी को देखा, वे अलग-अलग रास्तों से निकल गए, जिससे फैंस को लगा कि शायद दोनों मीडिया से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

Samay Raina Reveals Who Was The Mystery Girl With Him Reveals Her Identity
सुप्रीम कोर्ट-समय रैना - फोटो : एक्स
सुप्रीम कोर्ट ने लगाया जुर्माना 
इसी बीच, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने कहा कि उन्होंने कथित तौर पर गलत बयान दिए और पहले दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया। उन्हें दो हफ्तों के भीतर यह राशि जमा करने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें- Viral Video: क्या जेनिफर विंगेट ने कर ली शादी? वायरल वीडियो से बढ़ीं अटकलें; खुश नजर आई नई दुल्हन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed