'दर्शकों को दिखाना बनता है'; मां अमृता संग स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मना रहीं सारा, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें
Sara Ali Khan Photos: अभिनेत्री सारा अली खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ फोटोज शेयर किए हैं। वे स्विट्जरलैंड में खूबसूरत वादियों के बीच क्वालिटी टाइम बिता रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री सारा अली खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अक्सर वे यहां निजी जिंदगी से जुड़ी फोटोज और वीडियो भी साझा करती दिखती हैं। सबसे खास होते हैं उनके साथ लिखे गए कैप्शन। सारा ने आज रविवार को कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।
सारा अली खान ने आज रविवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। साझा की गईं फोटोज में सारा अपनी मां व दिग्गज अभिनेत्री अमृता सिंह के साथ वादियों के बीच नजर आ रही हैं। सारा अली खान की ये फोटोज स्विट्जरलैंड की हैं।
तस्वीरों के साथ सारा ने राइटर डेविड मैककलॉफ का एक कोट साझा किया है। उन्होंने लिखा है, 'पहाड़ों पर इसलिए मत चढ़ो कि दुनिया तुम्हें देख सके, बल्कि इसलिए चढ़ो कि तुम दुनिया को देख सको'। सारा ने आगे लिखा है, 'लेकिन दर्शकों को दिखाना तो बनता है'।
सारा अली खान खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं। सारा की यह फोटोज Gtsaad की हैं। आयुष्मान खुराना ने सारा की फोटोज पर कमेंट करते हुए जगह का नाम लिखा है।
सारा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें बीते दिनों फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' में देखा गया था। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी भी नजर आए।