Kalki 2898 AD: कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, जल्द रिलीज हो सकता है 'कल्कि 2898 एडी' का पहला गाना
नाग अश्विन द्वारा निर्देशित फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म है। फैंस इस फिल्म से जुड़ी हर बड़ी-छोटी अपडेट पर नजरे गड़ाए बैठे हैं। ऐसे में सारेगामा ने फिल्म के पहले गाने की रिलीज को लेकर अब बड़ी जानकारी दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'कल्कि 2898 एडी' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस फिल्म की रिलीज को लेकर देश-विदेश में दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह भारतीय पौराणिक कथाओं और साइंस-फिक्शन का मिश्रण होने वाली है। फिल्म की रिलीज डेट 27 जून, 2024 निर्धारित है। कुछ दिनों पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिससे फिल्म को लेकर उत्साह और भी ज्यादा बढ़ गया है। फिल्म का संगीत भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। ऐसे में सब की निगाहें फिल्म के एल्बम पर टिकी है।
सारेगामा ने की जारी किया अपडेट
प्रभास की यह बहुप्रतीक्षित पैन इंडिया फिल्म, 'कल्कि 2898 एडी' जल्द ही दुनिया भर में भव्य तरीके से रिलीज होने वाली है। इसकी रिलीज को लेकर अब दो सप्ताह से भी कम समय बचा है। ऐसे में दर्शकों की निगाहें फिल्म के ऑडियो एल्बम पर भी टिकी हैं। इस फिल्म का ऑडियो अधिकार प्रमुख संगीत लेबल सारेगामा म्यूजिक के पास है। सारेगामा की तरफ से आज यानी 14 जून की सुबह एक विशेष टीजर जारी किया गया, जिससे सभी प्रशंसकों का उत्साह और भी बढ़ गया।
Sarfira: 'सरफिरा' बन इस दिन धमाल मचाएंगे अक्षय कुमार, रिलीज डेट के खुलासे के साथ फिल्म का पहला पोस्टर जारी
Hi 𝐃arlings!!! 😎
— Saregama South (@saregamasouth) June 14, 2024
Inka mana musical journey lo 𝐅𝐢𝐫𝐬𝐭 destination reach ayye time deggara padindi 🎵 🪘🕺#Kalki2898ADonJune27 #Prabhas #SanthoshNarayanan #Kalki2898AD pic.twitter.com/yjMi2E7qY1
जल्द रिलीज हो सकता है फिल्म का पहला गाना
सारेगामा म्यूजिक साउथ के आधिकारिक एक्स हैंडल से ट्वीट कर जल्द ही फिल्म के पहले गाने की रिलीज को लेकर जानकारी दी गई है। सारेगामा म्यूजिक साउथ के तरफ से ट्वीट किया गया, "हाय डार्लिंग्स, हमारी संगीत यात्रा के पहले गंतव्य तक पहुंचने का समय लगभग आ गया है"। फैंस फिल्म के पहले गाने की लॉन्च की घोषणा से काफी उत्साहित हैं। फैंस जल्द से जल्द गाने को रिलीज करने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि तमिल संगीतकार संतोष नारायणन ने फिल्म का संगीत तैयार किया है।
परिवार के साथ छुट्टियां मनाने निकले महेश बाबू, तस्वीरें वायरल
27 जून को रिलीज होगी फिल्म
प्रभास अभिनीत 'कल्कि 2898 एडी' भारत की सबसे मंहगी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में कई बड़े सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं। इसमें भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और कमल हासन के अलावा सुपरस्टार प्रभास, दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी, ब्रह्मानंद, आदि कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्माण वैजयंती मूवीज के बैनर तले अश्विनी दत्त कर रहे हैं। नाग अश्विन निर्देशित यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
Saba Azad: ऋतिक को डेट करने के कारण सबा को दो साल तक नहीं मिला VO का काम, बोलीं- हम अंधकार युग में जी रहे हैं