सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Sarzameen Teaser X Review Out User like Kajol acting and Ibrahim Ali Khan look

Sarzameen X Review: इब्राहिम के लुक पर फैंस के मिक्स्ड रिएक्शन, कोई बोला फायर है, तो किसी ने बताया AI वर्जन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 30 Jun 2025 04:57 PM IST
विज्ञापन
सार

Sarzameen Teaser X Review Out: फिल्म 'सरजमीं' का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर पर दर्शकों के मिले जुले रिएक्शन आ रहे हैं। आइए जानते हैं यूजर्स को फिल्म का टीजर कैसा लगा। 

Sarzameen Teaser X Review Out User like Kajol acting and Ibrahim Ali Khan look
कोजोल, अब्राहिम अली खान - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

आज 30 जून 2025 को फिल्म ‘सरजमीं’ का टीजर रिलीज हो गया है। अपकमिंग फिल्म में काजोल, पृथ्वीराज सुकुमारन और इब्राहिम अली खान एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म के टीजर को कई यूजर्स ने देखा है। टीजर रिलीज होने के चार घंटे के अंदर इसे यू्ट्यूब पर एक लाख 97 हजार से ज्यादा व्यूज मिले हैं। टीजर के बारे में कई यूजर्स ने लिखा है।

Trending Videos

फैंस को पसंद आया इब्राहिम का लुक
टीजर में इब्राहिम अली खान के लुक की तारीफ करते हुए एक फैन ने लिखा है 'लास्ट में इब्राहिम अली खान की एंट्री जबरदस्त लगी।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'इब्राहिम अली खान सैफ अली खान का एआई वर्जन लग रहे हैं।'


विज्ञापन
विज्ञापन

इब्राहिम अली खान पर टिक गई दर्शक की निगाह
इब्राहिम अली खान ने इससे पहले फिल्म 'नादानियां' में अभिनय किया था। उनकी यह फिल्म बहुत अच्छा नहीं कर पाई थी। हालांकि टीजर में उन्हें इब्राहिम का लुक पसंद आया है। उन्होंने इब्राहिम अली खान की तरफ ध्यान दिलाया और एक्स पर लिखा 'अरे वह सब छोड़ो ये देखो।'
 

यूजर को नहीं पसंद आई इब्राहिम की एक्टिंग
एक यूजर ने फिल्म के टीजर में इब्राहिम अली खान को दिखाए जाने के बारे में अपनी बात रखी है। यूजर ने एक्स पर लिखा है 'जब स्टार किड्स एक्टिंग न कर पाएं तो उन्हें बड़े स्टार के साथ लगा दो, ताकि वह उनके साथ चल सकें।'
 

काजोल की अदाकारी की तारीफ
एक एक्स यूजर ने फिल्म 'सरजमीं' के टीजर में काजोल की मौजूदगी की तारीफ की है। यूजर ने लिखा है 'काजोल जीत की होड़ में लगी हैं। मुझे लगता है कि वह एक के बाद एक हिट फिल्में देने वाली हैं। अच्छी बात यह है कि वह अपने अभिनय कौशल का इस्तेमाल कर रही हैं।'
 

सरजमीं में काजोल की मौजूदगी से उत्साहित हुए फैन
एक दूसरे यूजर ने काजोल की अदाकारी की तारीफ की है। एक्स यूजर ने लिखा है '25 जुलाई। काजोल दुनिया को यह दिखाने जा रही हैं कि एक्टिंग का क्या मतलब होता है।'
 

फिल्म के बारे में
फिल्म ‘सरजमीं’ की कहानी के बारे में अभी ज्यादा तो नहीं पता है लेकिन टीजर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म देशभक्ति और आतंकवाद से जुड़ी हुई है। जैसा कि टीजर में नजर आ रहा है फिल्म कश्मीर पर आधारित है। 
फिल्म के टीजर में पृथ्वीराज सुकुमारन, काजोल और इब्राहिम अली खान अभिनय करते दिखे हैं। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के तले बन रही ‘सरजमीं’ 25 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed