Satluj Ban: क्या फिर रिलीज होगी 'सतलुज'? निर्देशक हनी त्रेहान की उम्मीद भरी पोस्ट से लगने लगीं ऐसी अटकलें
Satluj Ban Controversy: दिलजीत दोसांझ की नई फिल्म 'सतलुज' पर बैन लगा दिया गया है। इस पर विवाद हो रहा है। इस बीच फिल्म ने निर्देशक हनी त्रेहान ने उम्मीद भरी पोस्ट की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'सतलुज' में दिलजीत दोसांझ ने दिवंगत खालरा का किरदार निभाया है। खालरा ने 1984 से 1994 के बीच पंजाब में हजारों अज्ञात शवों के अंतिम संस्कार की जांच में अहम भूमिका निभाई थी। यह फिल्म 80 और 90 के दशक में राज्य में हुई घटनाओं पर अपने नजरिए की वजह से विवादों में रही। इस शुक्रवार को इसकी रिलीज पर कई लोग खुश हुए। हालांकि इसे हटाए जाने से लोगों को झटका लगा।
रविवार शाम को जी5 ने एक बयान जारी कर दर्शकों को बताया कि यह फिल्म अब भारत में उपलब्ध नहीं है। बयान में कहा गया 'हम सतलुज और इसके पीछे की रचनात्मक सोच के साथ मजबूती से खड़े हैं। हमारा मानना है कि दमदार कहानी कहने की कला में प्रेरित करने, टिके रहने और गहरा असर छोड़ने की क्षमता होती है। हम सच्ची और सार्थक कहानियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए, सतलुज अगले आदेश तक भारत में उपलब्ध नहीं होगी। हम सही प्रक्रिया के जरिए हर उचित रास्ते पर विचार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि जल्द से जल्द फिल्म को अपने दर्शकों तक वापस लाया जा सके।'
कुछ घंटों बाद, हनी त्रेहान ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर यह बयान पंजाबी में एक छोटे से संदेश के साथ शेयर किया 'तेरा भाणा मीठा लगे' (भगवान की मर्जी मीठी लगती है)। 'भाणा' एक पंजाबी शब्द है जिसका मोटा-मोटा मतलब है ईश्वरीय आदेश या किस्मत, यानी वह चीज जो भगवान ने खुद चाही हो। उम्मीद भरे इस संदेश के साथ हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी था।
फिल्म के मुख्य कलाकार दिलजीत दोसांझ ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस 'शैडो बैन' की तुलना खालरा के गायब होने और उनकी हत्या से की। उन्होंने आज सुबह सोशल मीडिया पर एक लाइव सेशन में कहा कि फिल्म लोगों तक पहुचं चुकी है। उनका जो मकसद था वह पूरा हो गया है। अब बैन करने का कोई फायदा नहीं है।
फिल्म की स्टारकास्ट
इस फिल्म में दिलजीत के अलावा अर्जुन रामपाल, कंवलजीत सिंह, सुविंदर विक्की और गीतिका विद्या ओहल्यान भी हैं।