फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Saurabh Shukla was upset after getting small rolls about to quit acting but Ranbir bring him Back

छोटे रोल से निराश हो गए थे सौरभ शुक्ला, खत्म हो गई थी अभिनय में रुचि; इस अभिनेता की वजह से दोबारा हुई वापसी

Sun, 12 Oct 2025 03:05 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 12 Oct 2025 03:05 PM IST
सार

Saurabh Shukla Struggle Days: हाल ही में अभिनेता सौरभ शुक्ला ने अपने संघर्ष के दिनों के बारे में बात की है। उन्होंने बताया है कि कैसे दोबारा अभिनय में उनकी रुचि बढ़ी।

विज्ञापन
Saurabh Shukla was upset after getting small rolls about to quit acting but Ranbir bring him Back
सौरभ शुक्ला - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

'जॉली एलएलबी 3' की रिलीज के बाद से लेखक और अभिनेता सौरभ शुक्ला सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने जीवन के उस मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की जब उनकी अभिनय में रुचि लगभग खत्म होने लगी थी। उन्होंने बताया कि एक दौर ऐसा भी था जब उन्हें फिल्मों में केवल छोटे-मोटे रोल ही मिलते थे, जिससे वह निराश हो जाते थे। हालांकि 'बर्फी' की शूटिंग के दौरान वह रणबीर कपूर से मिले और उनको अभिनय में दोबारा मजा आने लगा।
विज्ञापन

सौरभ ने याद किए संघर्ष के दिन
एएनआई से बात करते हुए सौरभ शुक्ला ने अपने निराशाजनक दौर के बारे में बात की है। उन्होंने बताया है कि जब 'बर्फी' के निर्देशक अनुराग बसु ने उनसे संपर्क किया तो उन्होंने लगभग फिल्म छोड़ने का फैसला कर लिया था। सौरभ ने कहा 'मैं रणबीर से बर्फी में मिला था। मैं उस समय बहुत ही निराशा के दौर से गुजर रहा था। लोग कहते थे, 'सौरभ, तुम बहुत अच्छे एक्टर हो' लेकिन जब रोल मिलते थे, तो हमेशा कैमियो होते थे।'

यह खबर भी पढ़ें: स्कूल पहुंचे अहान पांडे, बच्चों के साथ की खूब सारी मस्ती; फैंस बोले- 'यह मेरा सुपरस्टार है'
विज्ञापन
विज्ञापन

सौरभ ने लोगों से क्या कहा?
सौरभ ने आगे कहा 'मैं वाकई संघर्ष कर रहा था। इसलिए, मैंने लोगों को बताना शुरू कर दिया कि मैं एक्टिंग नहीं करता। मैं एक लेखक हूं और मैंने फिल्में बनाई हैं। जब अनुराग ने मुझे यह फिल्म ऑफर की, तो मेरे पहले शब्द थे, 'अनुराग, अगर तुम्हारे पास मेरे लिए कुछ है, तो मुझे फोन करो। इस पर अनुराग ने कहा 'सर, अगर मेरे पास आपके लिए कुछ नहीं होता, तो मैं आपको क्यों बुलाता?' उन्होंने मुझे वह फिल्म दी, जो वाकई कमाल की थी।'
विज्ञापन

Saurabh Shukla was upset after getting small rolls about to quit acting but Ranbir bring him Back
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ranbir__kapoor82
रणबीर से बात करके अभिनय में रुचि जगी
सौरभ ने आगे कहा ''बर्फी' में मेरी मुलाकात रणबीर से हुई। वह बहुत आकर्षक, जवान, बातों और सपनों से भरा हुआ था। मुझे उसके साथ बैठकर बहुत अच्छा लगा। हम दोनों में एक-दूसरे के लिए सम्मान था। अभिनय करते हुए वह कुछ करता और मुझे उससे कुछ मिलता। इस तरह मेरी रुचि अभिनय में वापस आ गई। इसके बाद मैंने फिर से सोचना शुरू कर दिया कि हां, अभिनय एक बड़ा आनंद है।'

'बर्फी' के बारे में
अनुराग बसु द्वारा निर्देशित फिल्म बर्फी 2012 में रिलीज हुई एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म थी। इसमें रणबीर कपूर, इलियाना डिक्रूज और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में थे। सौरभ शुक्ला ने इसमें हास्यपूर्ण रूप से निराश इंस्पेक्टर सुधांशु दत्ता की भूमिका निभाई, जो रणबीर कपूर को पकड़ने की कोशिश करता है। फिल्म कामयाब रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed