{"_id":"6781688ea26e373aac05bbe4","slug":"shahrukh-khan-or-salman-khan-with-whom-does-sonu-sood-like-to-work-shared-name-after-giving-this-reason-2025-01-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sonu Sood: शाहरुख खान या सलमान खान...किसके साथ काम करना पसंद करते हैं सोनू सूद? वजह बताकर शेयर किया नाम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sonu Sood: शाहरुख खान या सलमान खान...किसके साथ काम करना पसंद करते हैं सोनू सूद? वजह बताकर शेयर किया नाम
Sat, 11 Jan 2025 12:06 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sat, 11 Jan 2025 12:06 AM IST
सार
सोनू सूद ने शाहरुख खान और सलमान खान के साथ काम किया है। उन्होंने अपने काम के दौरान मिले एक्सपीरिंयस और दोनों अभिनेताओं में से अपनी पहली पसंद को लेकर बात की है।
विज्ञापन
शाहरुख खान, सोनू सूद, सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता सोनू सूद इन दिनों अपनी फिल्म 'फतेह' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में सोनू सूद के साथ जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आ रही हैं। सोनू सूद ने हाल ही में शाहरुख खान और सलमान खान को लेकर अपनी राय साझा की है। सोनू सूद सलमान खान के साथ साल 2010 में आई फिल्म दबंग में काम कर चुके हैं। वहीं, शाहरुख खान के साथ वे साल 2014 में आई फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में नजर आए थे।
विज्ञापन
शाहरुख खान को लेकर कही ये बात
शुभंकर मिश्रा के साथ यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान सोनू सूद ने बताया कि मुझे दोनों ही सितारों के साथ काम करने में मजा आता है लेकिन ज्यादा मजा शाहरुख खान के साथ काम करने में आता है। शाहरुख के साथ काम करने के दौरान हम बहुत ट्रैवल करते हैं। उनके साथ लंदन, अमेरिका भी गया हूं।

सोनू सूद-फतेह
- फोटो : इंस्टाग्राम@sonu_sood
सलमान खान के लिए कही ये बात
सोनू सूद ने सलमान खान के लिए कहा कि सलमान अपनी भावनाओं को जाहिर करने में कतराते हैं। वे इतने एक्सप्रेसिव नहीं हैं। अगर दिल से उन्हें कोई अच्छा लग जाए तो वे उसके लिए बहुत चिंता करते हैं। साथ ही कोशिश करते हैं कि जो कुछ कर सकें कर दें।

शाहरुख से विपरीत हैं सलमान खान
अभिनेता शाहरुख खान से सलमान खान बहुत अलग हैं। दोनों एक दूसरे के विपरीत हैं। सलमान जितना कम बोलते हैं शाहरुख उतना ही अपनी बातों को करना और जताना जानते हैं। दोनों के अंदर एक समानता है। अपने करियर में इतनी सफलता पाने के बाद भी दोनों को पता है कि अपने आसपास मौजूद लोगों का ध्यान कैसे रखा है।

Aamir Khan: आमिर खान को श्रीदेवी संग काम न करने का अफसोस, खुशी कपूर पर कह दी बड़ी बात