फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shammi Kapoor used internet before it came to India created Kapoor family website

Shammi Kapoor: अभिनय के अलावा नई चीजों से था शम्मी कपूर को लगाव, भारत में आने से पहले इस्तेमाल की थी ये तकनीक

Wed, 13 Aug 2025 01:25 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 13 Aug 2025 01:25 PM IST
सार

Shammi Kapoor And Technology: कल 14 अगस्त को अभिनेता शम्मी कपूर की पुण्यतिथि है। ऐसे में हम उनके बारे में एक खास बात बता रहे हैं। 

विज्ञापन
Shammi Kapoor used internet before it came to India created Kapoor family website
शम्मी कपूर - फोटो : एक्स

विस्तार

शम्मी कपूर को बॉलीवुड के सबसे करिश्माई कलाकार के तौर पर याद किया जाता है। वह अपनी अलग स्टाइल से पर्दे पर कमाल करते थे। फिल्म सेट के अलावा शम्मी कपूर को एक चीज और जो सबसे ज्यादा पसंद थी, वह थी तकनीक। वर्षों पहले जब लोग सिर्फ इंटरनेट के बारे में सुनते थे, उस वक्त शम्मी कपूर इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे थे।
विज्ञापन

भारत में आने से पहले इंटरनेट इस्तेमाल किया
1990 के शुरुआती दशक में जब इंटरनेट पश्चिम में भी नया था, तब वह इंटरनेट का इस्तेमाल करते थे। वह स्टीव जॉब्स की कंपनी की तरफ से बनाए गए कनेक्शन एप्पल इंक के जरिए इंटरनेट पर आए। TOI के मुताबिक शम्मी कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा 'मैंने इंटरनेट का इस्तेमाल तब किया जब यह भारत में नहीं आया था। भारत में इंटरनेट 1995 में आया। मैंने एप्पल के जरिए इसे इस्तेमाल किया। उन्होंने हमें एक वेबसाइट दी, जिसका नाम ईवर्ल्ड था।'

यह खबर भी पढ़ें: Atif Aslam's Father Dies: आतिफ असलम के पिता का निधन, सिंगर ने सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

Shammi Kapoor used internet before it came to India created Kapoor family website
शम्मी कपूर - फोटो : एक्स
वीएसएनएल ने दिया था कनेक्शन
साल 1994 में ब्रिटिश टेलीकॉम वीएसएनएल ने उन्हें कनेक्शन दिया। हालांकि तब तक वीएसएनएल भारत में अधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं हुआ था। कई लोगों के लिए यह एकदम नई और हैरान कर देने वाली चीज थी।
विज्ञापन

अभी भी मौजूद है वेबसाइट
उस वक्त शम्मी कपूर ने यह फैसला किया कि उन्हें कुछ यादगार बनाना चाहिए। अपने डेस्कटॉप और इंटरनेट की मदद से उन्होंने एक वेबसाइट बनाई। इस वेबसाइट पर कपूर परिवार के बारे में जानकारी थी। वेबसाइट पर कपूर परिवार की तस्वीरें और उनकी फिल्मों की तस्वीरें थीं। यह वेबसाइट अभी भी मौजूद है। 

शम्मी कपूर के बारे में
आपको बता दें कि शम्मी कपूर का जन्म 21 अक्टूबर 1931 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर में लगभग 100 फिल्मों में काम किया। उन्होंने जंगली, प्रोफेसर, कश्मीर की कली, तीसरी मंजिल, ब्रह्मचारी जैसी फिल्मों में अभिनय किया। 14 अगस्त 2011 को उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed