सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shashwat Sachdev Created 14 Songs For Dhurandhar 2 In 11 Days Aditya Dhar Reveals

11 दिनों में बने 'धुरंधर 2' के 14 गाने, शाश्वत सचदेव की रफ्तार देख हैरान हुए आदित्य धर; तारीफ में लिखी ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Tue, 07 Apr 2026 01:04 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar 2: आदित्य धर ने 'धुरंधर' के म्यूजिक कंपोजर की खूब तारीफ की है। उन्होंने बताया है कि फिल्मों का और गानों का म्यूजिक कितने दिनों में तैयार हुआ है?

Shashwat Sachdev Created 14 Songs For Dhurandhar 2 In 11 Days Aditya Dhar Reveals
शाश्वत सचदेव के साथ आदित्य धर - फोटो : इंस्टाग्राम@adityadharfilms
विज्ञापन

विस्तार

'धुरंधर 2' की कामयाबी से फिल्ममेकर आदित्य धर खुश हैं। हाल ही में उन्होंने म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव के काम की तारीफ की है। शाश्वत ने 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' फिल्मों के लिए म्यूजिक दिया है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर धर ने शाश्वत के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं और उनके साथ अपने काम के अनुभव के बारे में एक नोट लिखा। धर ने शाश्वत को सिर्फ एक सहकर्मी से कहीं ज्यादा बताया है।
Trending Videos

कितने दिनों में कंपोज हुआ धुरंधर का म्यूजिक?
अपने नोट में धर ने बताया कि 'धुरंधर' फिल्मों का म्यूजिक बहुत ही तेज रफ्तार से तैयार किया गया था। उन्होंने लिखा कि 'धुरंधर पार्ट 1' के लिए शाश्वत ने नौ दिनों में नौ गाने कंपोज किए और पूरा बैकग्राउंड स्कोर सिर्फ छह दिनों में तैयार कर लिया।
उन्होंने इस बारे में भी बात की कि 'धुरंधर 2' का म्यूजिक कितनी तेजी से तैयार किया गया। धर के मुताबिक, सचदेव ने सिर्फ 11 दिनों में 14 गाने कंपोज किए, जबकि फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर तीन दिनों में पूरा कर लिया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aditya Dhar (@adityadharfilms)


विज्ञापन
विज्ञापन

शाश्वत की तेजी देखकर हैरान हुए आदित्य
इस प्रोसेस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए धर ने लिखा, 'इतनी रफ्तार से, इतने बड़े पैमाने पर, इतनी गहरी भावना और इतनी जबरदस्त क्वालिटी के साथ म्यूजिक तैयार करना, यह तो पागलपन से भी बढ़कर है।'

ट्रंप की धमकी के बाद पावर प्लांट के पास ईरानी संगीतकार ने दी प्रस्तुति, वायरल हो रहा वीडियो; देखें

Shashwat Sachdev Created 14 Songs For Dhurandhar 2 In 11 Days Aditya Dhar Reveals
शाश्वत सचदेव के साथ आदित्य धर - फोटो : इंस्टाग्राम@adityadharfilms
गानों को लोगों ने खूब पसंद किया
निर्देशक ने यह भी बताया कि दोनों फिल्मों के गाने एक-दूसरे के तीन महीने के भीतर ही रिलीज हुए। ये गाने वैश्विक संगीत चार्ट्स पर जगह बनाने में सफल रहे। कई गानों पर श्रोताओं से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

Shashwat Sachdev Created 14 Songs For Dhurandhar 2 In 11 Days Aditya Dhar Reveals
शाश्वत सचदेव के साथ आदित्य धर - फोटो : इंस्टाग्राम@adityadharfilms
'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस
'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर एक ब्लॉकबस्टर फिल्म बनकर उभरी है। 19 दिनों में इस फिल्म ने 1023.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। सोमवार तक इसने वर्ल्डवाइड 1622.72 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed