फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shazahn padamsee and ashish kanakia organised reception party of their wedding neil nitin mukesh visits

Neil Nitin Mukesh: ‘हाउसफुल 2’ एक्ट्रेस शाजान पद्मसी का हुआ रिसेप्शन, नील नितिन मुकेश समेत शामिल हुए कई सेलेब

Sun, 08 Jun 2025 09:13 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 08 Jun 2025 09:13 AM IST
सार

Shazahn Padamsee-Ashish Kanakia Reception: हाल ही में 'हाउसफुल 2' फेम एक्ट्रेस शाजान पद्मसी ने बॉयफ्रेंड आशीष कनकिया से शादी कर ली थी। अब शनिवार को नवविवाहित जोड़े ने रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया, जिसमें सिनेमा जगत के दिग्गज कलाकार शामिल होने पहुंचे। 

विज्ञापन
Shazahn padamsee and ashish kanakia organised reception party of their wedding neil nitin mukesh visits
नील नितिन मुकेश और शाजान पद्मसी-आशीष कनकिया - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बीते 5 जून को 'हाउसफुल 2' से मशहूर हुईं अभिनेत्री शाजान पद्मसी ने लंबे समय से बॉयफ्रेंड रहे आशीष कनकिया से शादी कर ली। यह शादी दोनों ने बहुत गुपचुप तरीके से रचाई थी, जिसमें दोनों के परिवार और बहुत करीबी दोस्त शामिल थे। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई थीं। अब नवविवाहित जोड़े ने शनिवार को एक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया, जिसमें मनोरंजन जगत के दिग्गज कलाकार उन्हें आशीर्वाद देने पहुंचे। आइए जानते हैं। 

विज्ञापन


नील नितिन मुकेश भी हुए शामिल
अभिनेत्री शाजान पद्मसी और उनके पति आशीष कनकिया ने बीते शनिवार को अपने परिवार, दोस्तों और फिल्मी जगत के लिए एक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश पत्नी संग शामिल होने पहुंचे। उनके अलावा इस समारोह में दिग्गज संगीतकार राजेश रोशन, निर्देशक आशुतोष गोवारिकर समेत कई हस्तियों ने शिरकत की और जोड़ों को आशीर्वाद दिया। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन
विज्ञापन



यह खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: ‘लाल सिंह चड्ढा’ ने दिया ऐसा तमाचा, आमिर खान बोले- करियर की पहली बड़ी फ्लॉप; दर्द कभी नहीं भूला

खूबसूरत दिखे शाजान-आशीष
शादी की खूबसूरत तस्वीरों के बाद अभिनेत्री शाजान पद्मसी और आशीष कनकिया ने रिसेप्शन पार्टी के लिए भी शानदार ड्रेस चुना। इस समारोह में जहां शाजान ने आइवरी लहंगा पहना, तो उनके पति आशीष कनकिया ने कढ़ाई वाले काले शेरवानी पहने नजर आए। दोनों इस परिधान में बेहद खूबसूरत दिखे। इसके अलावा शादी की वायरल हुई तस्वीरों की बात करें तो, इसमें दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे थे। शादी में शाजान पद्मसी ने ब्लश पिंक लहंगा पहना था। मैचिंग दुपट्टे और ब्लाउज के साथ कढ़ाई ने उनके ब्राइडल लुक को पूरा किया। वहीं आशीष कनकिया ने इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहना था।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shazahn Padamsee (@shazahnpadamsee)




शाजान पद्मसी का वर्कफ्रंट
शाजान पद्मसी की बात करें तो अभिनेत्री ने 'रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर', 'दिल तो बच्चा है जी', 'हाउसफुल 2', 'मसाला', 'सॉलिड पटेल्स' आदि में काम किया है। उन्हें आखिरी बार एक वेब सीरीज 'है जुनून' में देखा गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed