फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shekhar Home trailer out Kay Kay Menon Ranvir Shorey Rasika Dugal spy series will release on 14 august 2024

Shekhar Home: 'शेखर होम' का ट्रेलर जारी, भारतीय 'शर्लक होम्स' बन उलझी गुत्थी सुलझाने में जुटे केके मेनन

Thu, 01 Aug 2024 03:12 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 01 Aug 2024 03:12 PM IST
सार

जासूसी ड्रामा सीरीज 'शेखर होम' का ट्रेलर 1 अगस्त को लॉन्च किया गया। केके मेनन की मुख्य भूमिका वाली यह सीरीज 15 अगस्त को जियो सिनेमा पर प्रीमियर के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Shekhar Home trailer out Kay Kay Menon Ranvir Shorey Rasika Dugal spy series will release on 14 august 2024
शेखर होम - फोटो : इंस्टाग्राम: @kaykaymenon02

विस्तार

अभिनेता केके मेनन इन दिनों अपनी स्पाई सीरीज 'शेखर होम' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दर्शकों को भी बेसब्री से सीरीज का इंतजार है। वहीं अब निर्माताओं ने सीरीज का दमदार ट्रेलर जारी किया है, जिसमें उलझे हुए केस की और केके मेनन की जासूस के रूप में झलकियां दिखाई गई हैं। आज 1 अगस्त को सीरीज का ट्रेलर जारी किया गया है।
विज्ञापन

सीरीज का ट्रेलर
शेखर होम आर्थर कॉनन डॉयल की साहित्यिक कृतियों से पर आधारित है। ट्रेलर में शेखर की दुनिया की झलक मिलती है, जो रणवीर शौरी के साथ अपराध और रहस्य के जाल को सुलझाता है। सीरीज में रसिका दुगल और कीर्ति कुल्हारी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। छह एपिसोड वाले इस शो का निर्माण बीबीसी स्टूडियोज प्रोडक्शंस इंडिया द्वारा किया गया है और इसका निर्देशन रोहन सिप्पी और श्रीजीत मुखर्जी ने किया है।


Olympics 2024: हिंदी फिल्मों से भी ओलंपिक का रहा है गहरा कनेक्शन, इन फिल्मों में दिखी झलक

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म की कहानी
सीरीज में केके मेनन ने शेखर होम की भूमिका निभाई है तो वहीं रणवीर शौरी ने कुंवारे जयव्रत साहनी की भूमिका अदा की है। 1990 के दशक की शुरुआत में बंगाल के काल्पनिक शहर लोनपुर में सेट यह शो शेखर होम और मध्यम आयु वर्ग के कुंवारे जयव्रत साहनी पर आधारित है। दोनों मिलकर इस उलझी हुई गुत्थी को सुलझाने में लगे हुए हैं।
Tabu: वेतन समानता पर तब्बू ने साझा किए अपने विचार, कहा, ‘मुझे नफरत है कि कम…’

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी सीरीज
साथ मिलकर वे ब्लैकमेल और हत्या से लेकर अलौकिक घटनाओं तक कई रहस्यों को सुलझाते हैं। यह सीरीज रहस्य और हास्य को जोड़ती है, जो दोस्ती, प्यार, विश्वासघात और साजिश के साथ एक दमदार सीरीज का वादा करती है। यह वेब सीरीज 15 अगस्त को जियो सिनेमा पर प्रीमियर के लिए तैयार है।
Priyanka Chopra: 'शूटिंग, घर-परिवार, बेटी और फिर...', कुछ ऐसा है प्रियंका चोपड़ा का इन दिनों रुटीन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed