Viral Video: भरी महफिल में शिल्पा शेट्टी ने महिला पुलिसकर्मी के साथ किया कुछ ऐसा, वीडियो हुआ वायरल
Shilpa Shetty Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी ने शिल्पा शेट्टी के साथ सेल्फी लेनी चाही। लेकिन फिर, जानिए क्या हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गणेश उत्सव के मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी लालबागचा राजा के दर्शन करने के लिए पहुंची थीं। इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक्ट्रेस द्वारा महिला पुलिसकर्मी के साथ सेल्फी लेने से मना करने पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। देखें वीडियो।
क्या है वायरल वीडियो?
वायरल हो रहे वीडियो में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी लालबागचा राजा के दर्शन के लिए अंदर जाती हुई दिखाई दे रही हैं, तभी एक महिला पुलिसकर्मी ने पीछे से आकर एक्ट्रेस के साथ सेल्फी लेने के लिए कहा। इस पर अभिनेत्री पीछे मुड़कर उंगली से इशारा करती हैं और तस्वीरें खिंचवाने से मना कर देती हैं। हालांकि, बाद में शिल्पा शेट्टी के बॉडीगार्ड को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है, ‘मैडम ये मत करो।’
विज्ञापन विज्ञापन
शिल्पा शेट्टी के घर नहीं आए गणपति
शिल्पा शेट्टी के परिवार में एक दुखद घटना के चलते उनके घर गणपति बप्पा को नहीं स्थापित किया गया था और कोई उत्सव भी नहीं मनाया गया था। अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर भी एक भावुक संदेश साझा करते हुए लिखा था कि परिस्थितियों की वजह से इस बार बप्पा को घर पर नहीं ला पा रही हैं। उन्होंने प्रशंसकों से समझ और प्रार्थना की अपील की।
यह खबर भी पढ़ें: Pawan Singh: अंजलि राघव विवाद के बीच, पवन सिंह पर दर्ज हुई FIR; जानें कब-कब विवादों में रहे भोजपुरी स्टार
शिल्पा शेट्टी का वर्कफ्रंट
शिल्पा शेट्टी वर्तमान में डांस रियलिटी शो सुपर डांसर सीजन 5 में गीता कपूर और मर्जी पेस्टनजी के साथ जज के रूप में दिखाई दे रही हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म सुखी में देखा गया था, जिसमें अमित साध, दिलनाज़ ईरानी, कुशा कपिला और पवलीन गुजराल ने अभिनय किया था। वहीं अभिनेत्री की अगली फिल्म 'केडी: द डेविल' है, जिससे वह कई साल बाद कन्नड़ फिल्मों में वापसी कर रही हैं।