सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   shilpa shetty visits lalbaugcha raja and seeks blessings of bappa ganeshotsav 2025

Shilpa Shetty: लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं शिल्पा शेट्टी, इस साल खास वजह से घर पर नहीं मनाया त्योहार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 02 Sep 2025 04:04 PM IST
विज्ञापन
सार

Shilpa Shetty Visits Lalbaugcha Raja: गणेश उत्सव के मौके पर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी लालबागचा राजा के दर्शन करने के लिए पहुंचीं। खास बात ये रही कि इस साल शिल्पा घर पर गणपति नहीं लेकर आ पाईं।

shilpa shetty visits lalbaugcha raja and seeks blessings of bappa ganeshotsav 2025
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हर साल अपने घर पर गणेशोत्सव धूमधाम से मनाती रही हैं। लेकिन इस बार परिवार में करीबी के निधन के शोक के कारण उन्होंने अपने घर पर गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित नहीं की। इसके बावजूद मंगलवार को शिल्पा मुंबई के फेमस लालबागचा राजा पंडाल पहुंचीं और बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
Trending Videos


लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुचीं शिल्पा
शिल्पा इस दौरान अपनी करीबी दोस्त आकांक्षा मल्होत्रा के साथ नजर आईं। पंडाल में मौजूद भारी भीड़ के बीच दोनों ने श्रद्धापूर्वक गणपति की आराधना की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में शिल्पा शेट्टी पारंपरिक लुक में दिखीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)


करीबी के निधन के चलते नहीं किया आयोजन
गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी के परिवार ने हाल ही में एक दुखद घटना के चलते 13 दिनों के शोक की अवधि का पालन किया। इसी कारण उन्होंने घर पर गणपति उत्सव आयोजित नहीं किया। अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर भी एक भावुक संदेश साझा करते हुए लिखा था कि परिस्थितियों की वजह से इस बार बप्पा को घर पर नहीं ला पा रही हैं। उन्होंने प्रशंसकों से समझ और प्रार्थना की अपील की।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


शिल्पा का लालबागचा राजा से खास जुड़ाव है। हर साल वे यहां पहुंचकर दर्शन करती हैं और घर पर भी डेढ़ दिन के लिए गणपति स्थापित करती रही हैं। इस बार भले ही घर पर गणेशोत्सव नहीं मना सकीं, लेकिन उनकी आस्था और भक्ति में कोई कमी नहीं दिखी। वहीं निजी जीवन की चुनौतियों के बीच शिल्पा अपने पेशेवर मोर्चे पर भी सक्रिय हैं। वो जल्द ही कन्नड़ फिल्म 'के.डी: द डेविल' में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ ध्रुवा सरजा भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

मलाइका भी दर्शन करने पहुंचीं
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा भी बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed