फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sitaare Zameen Par actor Aamir Khan got success in divorce not in marriage

Aamir Khan: आमिर खान ने क्यों कहा? 'शादी में कामयाब नहीं हुआ, लेकिन तलाक में हुआ हूं'

Tue, 10 Jun 2025 11:43 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 10 Jun 2025 11:43 PM IST
सार

Aamir Khan Divorce: आमिर खान ने 'सितारे जमीन पर' का प्रचार करते हुए कहा कि वह शादी के मामले में कामयाब नहीं रहे लेकिन तलाक के मामले में कामयाब रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
Sitaare Zameen Par actor Aamir Khan got success in divorce not in marriage
आमिर खान - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'सितारे जमीन पर' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में आमिर खान ने जूम से बातचीत की, जहां उन्होंने अपने करियर, फिल्मों और निजी जिंदगी के बारे में बात की। आमिर खान ने खुलकर कहा कि शादी के मामले में वे कामयाब नहीं रहे हैं, लेकिन तलाक के मामले में वह कामयाब रहे। 

विज्ञापन

तलाक के मामले में कामयाब रहे आमिर
बातचीत में आमिर खान ने कहा 'हमारे परिवार के लिए भी यह एक चीज है, जिससे हम खुश नहीं हैं। हम खुशी-खुशी ये चीज नहीं कर रहे हैं लेकिन कुछ हालात ऐसे आए, जिसमें हमें लगा कि शायद हमारा रिश्ता बदल गया है। तो मेरी सोच ये है कि या तो मैं दुनिया को झूठ बोल सकता हूं और बहाना कर सकता हूं कि किरण राव और मैं बहुत खुश हैं और हम लोग शादीशुदा हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी में नहीं तलाक में कामयाब हुए आमिर
उन्होंने आगे कहा 'शादी में मैं कामयाब नहीं हुआ हूं, लेकिन तलाक में हुआ हूं।' उन्होंने अपने परिवार पर ध्यान नहीं देने के लिए पछतावा जाहिर किया। उन्होंने कहा 'तीस साल तक एकदम नशे में काम किया है मैंने। आज महसूस हो रहा है कि बहुत ज्यादा अहमियत नहीं देनी चाहिए थी।'

यह खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: समाज के लिए इसलिए जरूरी है फिल्म 'सितारे जमीन पर', आमिर खान ने खुद बताई वजह

विज्ञापन

Sitaare Zameen Par actor Aamir Khan got success in divorce not in marriage
आमिर खान - फोटो : @tahirjasus

आमिर खान ने की दो शादियां
इस साल मार्च में अपने 60वें जन्मदिन पर आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को मुंबई में मीडिया से मिलवाया था। तब से वे गौरी के साथ कई कार्यक्रमों में जा चुके हैं। आमिर ने पहले रीना दत्ता और किरण राव से शादी की थी, जिनसे उनके तीन बच्चे हैं- इरा खान, जुनैद खान और आजाद राव खान।

Sitaare Zameen Par actor Aamir Khan got success in divorce not in marriage
सितारे जमीन पर - फोटो : इंस्टाग्राम- @zeemusiccompany

सितारे जमीन पर के बारे में
आमिर खान की अपकमिंग फिल्म 'सितारे जमीन पर' एक कॉमेडी-ड्रामा है। यह फिल्म आमिर की 2007 की हिट फिल्म 'तारे जमीन पर' का सीक्वल है। शुभ मंगल सावधान के निर्देशन के लिए मशहूर आरएस प्रसन्ना द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जेनेलिया डिसूजा भी हैं। यह फिल्म स्पैनिश फिल्म चैंपियंस की रीमेक है और एक बास्केटबॉल कोच की कहानी बताती है। कोच को एक टूर्नामेंट के लिए दिव्यांग बच्चों की टीम को प्रशिक्षित करने के लिए मजबूर किया जाता है। यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed